फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up lok sabha election, Drink plenty of water before leaving the house to vote

Kanpur: मतदान करने घर से खूब पानी पीकर निकलें, गुर्दा, लिवर, डायबिटीज के रोगी बरतें एहतियात

Mon, 13 May 2024 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 May 2024 12:10 AM IST
सार

UP Lok Sabha Election 2024: मतदान करने घर से खूब पानी पीकर निकलें। घर से बाहर खाली पेट न जाएं। पानी की बोतल साथ रखें, बीच-बीच में पीते रहें। गुर्दा, लिवर, डायबिटीज के रोगी एहतियात बरतें।

विज्ञापन
up lok sabha election, Drink plenty of water before leaving the house to vote
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सोमवार को शहर के मतदान केंद्रों पर बढ़चढ़कर मतदान करने की प्रशासन की अपील के बीच वेट बल्ब तापमान के माहौल में एहतियात बरतना भी जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है। कहा गया है कि इस मौसम में जरा सी तपिश से अधिक गर्मी लगती है। इसके अलावा शरीर में पानी और नमक की कमी से उलझन, चिड़चिड़ापन, चक्कर और बेहोशी आ सकती है।

विज्ञापन


ऐसे में मतदान करने के लिए जाने से पहले घर से खूब पानी पीकर निकलें। साथ ही अंगोछा या सिर ढकने के लिए कोई कपड़ा साथ जरूर रखें। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता का कहना है कि ऐसे माहौल में हीट एग्जॉर्शन हो सकता है। पसीना अधिक निकलने से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। ऐसे में धूप में चक्कर आ सकता है। जो पहले से रोगी हैं, वे अपनी दवा लेकर बाहर जाएं। अगर दिक्कत होती है तो डॉक्टर से संपर्क कर लें।

विज्ञापन
Trending Videos

न्यूरो, गुर्दा और लिवर के रोगी खासतौर पर एहतियात बरतें। गुर्दा रोगी डॉक्टर के मशविरे के मुताबिक पानी लें। हो सके तो सुबह या फिर शाम के समय जाकर मतदान करें। दोपहर में बाहर न निकलें। विशेषज्ञों का कहना है कि बाहर निकलने पर पानी की बोतल साथ रखें। बीच-बीच में पानी पी सकते हैं। इससे बाहर निकलने पर कोई दिक्कत नहीं होगी। हल्का और सादा खाना खाकर बाहर निकलें।

 
विज्ञापन

जरूरत पर डायल करें 108
अगर मतदान करने जाते या लौटते वक्त किसी की तबीयत बिगड़ती है तो वह 108 नंबर डायल कर सकता है। अगर मतदान स्थल पर बिगड़ती है तो वहां के पीठासीन अधिकारी से संपर्क करें। पीठासीन अधिकारियों के पास आपात स्वास्थ्य सेवा के नंबर उपलब्ध रहेंगे। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर अंकित वर्मा ने बताया कि 77 एंबुलेंस वाहन मतदान के दौरान मुस्तैद रहेंगे। इन वाहनों को कंट्रोल रूम और थानों पर स्टेशन किया गया गया है। मतदान के बाद पांच एंबुलेंस वाहन गल्ला मंडी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed