फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up lok sabha election, Clouds reduced the temperature, chances of rain with thunderstorm

Kanpur: आज मौसम रहेगा खुशनुमा, जमकर करें मतदान, बादलों ने तापमान घटाया, आंधी के साथ बारिश के आसार

Mon, 13 May 2024 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 May 2024 12:10 AM IST
सार

Kanpur Weather Update: सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो-तीन दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। आंधी भी आ सकती है।

विज्ञापन
up lok sabha election, Clouds reduced the temperature, chances of rain with thunderstorm
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादल छाए रहने के कारण दिन का अधिकतम और रात न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से कम हो गया है। माहौल में नमी रहने के कारण उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम खुशनुमा रहेगा तो जमकर मतदान करें ताकि जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ सके।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस वक्त नम हवाएं आ रही हैं। सोमवार को सुबह राहत भरी रहेगी। दिन में थोड़ी उमस हो सकती है लेकिन माहौल अच्छा रहेगा। इस वक्त बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गंगा मैदानी इलाकों पर है। राजस्थान के थार मरुस्थल से आने वाली गर्म हवाएं थमी हुई हैं। इससे सोमवार का माहौल अच्छा रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ बादल रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

धूल भरी आंधी चल सकती है। स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है। हवाओं की गति तेज रहेगी। मंगलवार से फिर हवाओं की गतिविधियों में बदलाव आने लगेगा। साथ ही तापमान एक-एक डिग्री बढ़ेगा और गर्मी में इजाफा होगा।

तापमान
अधिकतम- 37.8 डिग्री सेल्सियसः 2.2 कम
न्यूनतम- 23 डिग्री सेल्सियसः 1.6 कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed