फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP lok sabha election 2024, Chief Minister Yogi Adityanath reached Banda

सीएम योगी बोले: आपका एक वोट बुंदेलखंड की तस्वीर बदल सकता है, विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

Thu, 16 May 2024 05:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 May 2024 05:33 PM IST
सार

Banda News: जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर जहां सरकार की योजनाएं गिनाईं, वहीं विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। 

विज्ञापन
UP lok sabha election 2024, Chief Minister Yogi Adityanath reached Banda
बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट विशेष महत्व रखती है। इस सीट पर सभी दल जीतना चाहते है। कांग्रेस, कम्युनिष्ट, बसपा के बाद अब इस सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा है। एक बार फिर इस सीट पर कांटे की टक्कर है। मतदान को महज अब तीन दिन शेष बचे है।

विज्ञापन


जहां प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं, वहीं प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी दलों स्टार प्रचारकों ने भी ताकत झोंक दी है। एक के बाद एक स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू है। हमीरपुर महोबा तिंदवारी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पलानी कस्बे के खेल मैदान के विशाल प्रांगण में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस सपा गठबंधन को आडे हाथों लेते हुए मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज भारत बदल रहा है। विकसित भारत की संकल्पना साकार हो रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक दिया है। कांग्रेस के कार्यकाल में आज से 10 साल पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं। आतंकवाद, नक्सलवाद तथा भ्रष्टाचार फैला हुआ था। बहू वेटियां सुरक्षित नहीं थीं। बुंदेलखंड बदल रहा है, यहां एक औद्योगिक सिटी बताएंगे। माफियाओं का राम नाम सत्य हो गया तथा गुंडे माफिया निपट गए। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जेल जाने के बाद इनकी बुद्धि खराब हो गई है। जगह-जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम ने भी बुंदेलखंड की धरती को ही चुना।

आपका एक वोट बुंदेलखंड की तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने मंच से जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं अगली सरकार बनी तो मथुरा का भी रास्ता साफ हो जाएगा। आपका एक वोट पापाचारियों, दुराचारियों, भ्रष्टाचारियों, रामद्रोहियों के लिए नहीं है। आपका एक वोट बुंदेलखंड की तस्वीर बदल देगा। अगले 5 सालों में बांदा चित्रकूट महोबा इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जाएगा। जिससे लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बाहर के लोग यहां आकर नौकरी तलासने यहां आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed