फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Khan Sir of Bihar will get Swami Brahmanand Award

UP: बिहार के खान सर को मिलेगा स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार, वर्ष 2024 के लिए समिति ने की पुरस्कार की घोषणा

Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
सार

Hamirpur News: शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए बिहार के खान सर को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार दिया जाएगा। 13 सितंबर को ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज के अखंड मंदिर में पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन
UP: Khan Sir of Bihar will get Swami Brahmanand Award
खान सर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार समिति ने वर्ष 2024 के लिए स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार की घोषणा कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए बिहार के खान सर को पुरस्कार दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश राजपूत ने पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार के सारण जनपद के सुहाई गजन गांव निवासी अंकित पांडेय के प्रस्ताव पर खान सर को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


वह बीते कई वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क यूपीएससी, पुलिस, रेलवे, एसएससी, नीट आदि की तैयारी करा रहे। सचिव नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि 13 सितंबर को स्वामी ब्रह्मानंद के निर्वाण दिवस पर ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज के अखंड मंदिर में पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन


इससे पहले शिक्षाविद डॉ. अरुण प्रकाश, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार व संत हरवंश सिंह निर्मल और रंजीत यादव को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार से अलंकृत किया जा चुका है। इस मौके पर मनोहर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह लोधी, जयसिंह लोधी, हरिमोहन, देवेंद्र महान, हरचरन अनुरागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed