{"_id":"66cb1f6647569a20ac0530b8","slug":"up-khan-sir-of-bihar-will-get-swami-brahmanand-award-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिहार के खान सर को मिलेगा स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार, वर्ष 2024 के लिए समिति ने की पुरस्कार की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिहार के खान सर को मिलेगा स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार, वर्ष 2024 के लिए समिति ने की पुरस्कार की घोषणा
Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
सार
Hamirpur News: शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए बिहार के खान सर को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार दिया जाएगा। 13 सितंबर को ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज के अखंड मंदिर में पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
खान सर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार समिति ने वर्ष 2024 के लिए स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार की घोषणा कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए बिहार के खान सर को पुरस्कार दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश राजपूत ने पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार के सारण जनपद के सुहाई गजन गांव निवासी अंकित पांडेय के प्रस्ताव पर खान सर को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
वह बीते कई वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क यूपीएससी, पुलिस, रेलवे, एसएससी, नीट आदि की तैयारी करा रहे। सचिव नरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि 13 सितंबर को स्वामी ब्रह्मानंद के निर्वाण दिवस पर ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज के अखंड मंदिर में पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।
इससे पहले शिक्षाविद डॉ. अरुण प्रकाश, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार व संत हरवंश सिंह निर्मल और रंजीत यादव को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार से अलंकृत किया जा चुका है। इस मौके पर मनोहर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह लोधी, जयसिंह लोधी, हरिमोहन, देवेंद्र महान, हरचरन अनुरागी आदि रहे।