फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Infected woman admitted to Covid ward of Saifai Medical College commits suicide by jumping from window

इटावा: करवाचौथ की रात कोविड अस्पताल से महिला ने कूदकर जान दी, अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को नहीं दी सूचना

Thu, 05 Nov 2020 10:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Nov 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
UP: Infected woman admitted to Covid ward of Saifai Medical College commits suicide by jumping from window
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में करवाचौथ की रात कोरोना पीड़ित महिला ने सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के कोविड-19 अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि रात करीब नौ बजे हुई घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार सुबह दी।
विज्ञापन


महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि कोविड-19 अस्पताल की अव्यवस्थाओं से आहत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मैनपुरी के थाना क्षेत्र एलाऊ के गांव अजीतगंज निवासी सुशीला देवी (45) पत्नी होरीलाल ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं।
विज्ञापन


ऑपरेशन के लिए उन्हें 29 अक्तूबर को सैफई चिकित्सा विवि लाया गया। यहां जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें तीसरी मंजिल स्थित कोविड-19 अस्पताल के वार्ड नंबर-5 में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक बुधवार को सुशीला करवाचौथ का व्रत रखना चाहती थीं, लेकिन बीमारी की वजह से डॉक्टरों ने मना कर दिया था। इसे लेकर वे सुबह से गुमसुम थीं।

रात करीब 9 बजे बिल्डिंग के पीछे किसी चीज के गिरने की आवाज सुनकर स्टाफ पहुंचा तो सुशीला खून से लथपथ पड़ी थीं। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची तो उनकी सांसें थम चुकी थीं।

एसओ सतीश चंद्र यादव का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने रात की घटना की सूचना बृहस्पतिवार सुबह थाने पर दी। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के बेटे नीरज का कहना है कि कोविड-19 अस्पताल में मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है।

वहां की अव्यवस्थाओं से परेशान होकर मां ने आत्महत्या की है। चिकित्सा अधीक्षक और कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. आदेश कुमार का कहना है कि महिला ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। उसके आत्महत्या करने की वजह पता करने के लिए पुलिस के अलावा अस्पताल प्रशासन भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed