{"_id":"61cb51cfa19b441e1b270bc5","slug":"up-in-kanpur-sps-pelted-stones-at-bjp-supporters-car-video-went-viral-orders-for-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में सपाइयों ने भाजपा समर्थक की गाड़ी पर किया पथराव, घटना का वीडियो वायरल, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में सपाइयों ने भाजपा समर्थक की गाड़ी पर किया पथराव, घटना का वीडियो वायरल, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
सार
कानपुर में पीएम व सीएम के आगमन का विरोध कर पुतला फूंकने का एक वीडियो सामने वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपाईयों के विरोध करने पर सपाईयों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पुतला फूंकते सपा समर्थक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ा बवाल कराने की कुछ सपा नेताओं ने बड़ी साजिश रची थी। प्रधानमंत्री जब शहर में थे तब सपा नेता अपनी ही कार में भाजपा का झंडा व पोस्टर लगाकर हाईवे पर पहुंचे। यहां पर मौजूद अन्य सपाईयों ने कार में तोड़फोड़ की। यह दिखाने का प्रयास हुआ कि भाजपाई व सपाईयों के बीच विवाद हुआ।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लिया और आधी रात को सपा नेता को कार के साथ दबोच लिया। एक एक कर पांच छह लोगों को पुलिस ने उठाया। उनसे पूछताछ जारी है। मामले में बर्रा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो नौबस्ता इलाके का था। जिसमें कुछ सपाई विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंकते नजर आ रहे थे। इसी दौरान एक कार से दो युवक आकर वहां रुकते हैं। कार में भाजपा का झंडा लगा था और आगे पीछे दोनों तरफ पीएम-सीएम का पोस्टर लगा हुआ था। तभी अचानक प्रदर्शनकारी कार पर पथराव शुरू कर देते हैं। कार में तोड़फोड़ करने के बाद सभी चले जाते हैं। मगर कार मालिक कार्रवाई के लिए पुलिस से संपर्क नहीं करता है। इधर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण वीडियो को देखने के बाद सर्विलांस व अन्य टीमों को सक्रिय कर दिए। देर रात कार मालिक अंकुर पटेल को पुलिस ने पकड़ लिया। घटना में शामिल अन्य लोगों को भी उठाया। सभी से पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अंकुर भी सपा से जुड़ा हुआ है। इन सभी ने मिलकर बाकायदा साजिश रची। साजिश के तहत अंकुर अपने साथी के साथ वहां कार लेकर पहुंचता और फिर उसमें तोड़फोड़ की जाती है। जिससे भाजपाई भड़क जाएं और फिर बवाल हो जाए।

कार को कबाड़ में कटवाने की थी तैयारी
सर्विलांस समेत चार टीमों ने मामले की जांच शुरू की थी। चूंकि कार का नंबर वीडियो में नही ंदिख रहा था लिहाजा उसको ट्रेस करना चुनौती बन गया था। मगर प्रदर्शन में शामिल सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव सचिन केशरवानी समेत अन्य की पुलिस ने शिनाख्त कर ली थी। हालांकि इनमें से कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस देर रात अंकुर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कार बरामद हुई। वह कार को कबाड़ में कटवाने की तैयारी कर रहे थे। जिससे वह पकड़ में न आएं। पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूली।
क्या कोई और भी है साजिश के पीछे
नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना ने एफआईआर दर्ज कराई है। गाड़ी मालिक अंकुर पटेल, सचिन केसरवानी और निकेश यादव व अन्य छह अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ बलवा, सेवन सीएलए, साजिश रचना, गिरोह बनाकर एक इरादे वारदात को अंजाम देने, समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि साजिश रचने वाला सचिन व अंकुर ही हैं या फिर इसके पीछे कोई तीसरा है। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ भविष्य में एनएसए की कार्रवाई भी कर सकती है।