फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: horrific road accident in Kanpur, car rammed into tractor trolley, uncle-nephew killed, four injured

यूपी: कानपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, चाचा-भतीजे की मौत, चार घायल

Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
UP: horrific road accident in Kanpur, car rammed into tractor trolley, uncle-nephew killed, four injured
पोस्टमार्टम में रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
कानपुर में सचेंडी-बिधनू मार्ग पर बुधवार देर रात बैक हो रहे ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार कार जा घुसी। भीषण सड़क हादसे में कार सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। कार चालक  समेत चार लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने चालक की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


इलाके के बिनौर गांव निवासी योगेंद्र सिंह के चचेरे भाई की बेंदा गांव में सगाई थी। बुधवार को ई-ऑन कार से योगेंद्र की पत्नी पूजा, बहन गुड़िया, छोटा भाई अनिल सिंह (22), इकलौता बेटा युवराज सिंह (5), चचेरा भाई सुमित कार चालक गया प्रसाद के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब 10.30 बजे लौटते वक्त सचेंडी-बिधनू रोड पर रुस्तमपुर गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने बिना देखे अपना वाहन बैक किया। इससे ट्राली सड़क के बीचोंबीच आ गई। तभी तेज रफ्तार कार ट्राली में जा भिड़ी। हादसे में कार की अगली सीट पर बैठे अनिल व उनकी गोद में बैठे युवराज के सिर में गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट भिजवाया। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक  रात का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दुखी परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

अचानक सामने ट्राली देख खो गया नियंत्रण 
हादसे के वक्त कार में पूजा भी सवार थी। पूजा के अनुसार कार करीब 50 किमी प्रति घंटे की सामान्य रफ्तार से थी। तभी अचानक एक ट्राली सड़क के बीचोंबीच आने से चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। ब्रेक लगाने के बावजूद कार सड़क पर रगड़ खाते हुए ट्राली से जा भिड़ी, जिससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 

दो मौतों से परिवार में छाया मातम
युवराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव देखते ही मां पूजा बेसुध हो गईं। वह पथराई आंखों से अपने लाल को निहारती रही। वहीं, परिवार में एक साथ हुईं दो मौतों से मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed