फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: havoc of speed in Kanpur took three lives, including student in different accidents

यूपी: कानपुर में रफ्तार के कहर ने अलग-अलग हादसों में छात्रा समेत तीन की ली जान

Tue, 09 Feb 2021 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
UP: havoc of speed in Kanpur took three lives, including student in different accidents
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 11वीं छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंसर से पीड़ित कल्याणपुर के शारदा नगर निवासी कोचिंग संचालक अशोक शुक्ला का जून में निधन हो गया था। परिवार में पत्नी अनुराधा, दो जुड़वा बेटियां स्वाती (17) व शांभवी हैं।
विज्ञापन


सोमवार करीब साढ़े आठ बजे कोचिंग से घर लौटते समय काकादेव में अनुराग हॉस्पिटल के पास स्वाती को डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के पास रूमा हाईवे पर रविवार को पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार कैड़िहा, औंग (फतेहपुर) निवासी जय नारायण (35) की सोमवार को हैलट में मौत हो गई।
विज्ञापन


वह महाराजपुर में मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी विमला और दो बेटे बेटियां है। हादसे में ठेकेदार पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। सोमवार देर रात सचेंडी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बदायूं के बिलसी रोड निवासी अर्पण माहेश्वरी (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस दिनों से मानसिक रूप से परेशान अर्पण दो दिन पहले पिता अनिल कुमार, भाई ऋषभ और मामा राजू के साथ डॉक्टर को दिखाने रामादेवी आया था। इसी दौरान वह लापता हो गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी। 24 अप्रैल को हाथरस बारात जानी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed