फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Fire due to gas leakage in a foam mattress factory running without fire NOC, six workers died

UP: बिना फायर एनओसी के चल रही फोम की गद्दा फैक्टरी में गैस के रिसाव से आग, छह मजदूरों की मौत, चार गंभीर

Sat, 21 Sep 2024 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 10:06 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: औद्योगिक क्षेत्र रनियां के रघुनाथपुर के पास गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जिसमें छह मजदूरों की जलकर मौत हो गई। चार मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP: Fire due to gas leakage in a foam mattress factory running without fire NOC, six workers died
गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र रनियां के रघुनाथपुर के पास बिना फायर एनओसी के संचालित फोम की गद्दा फैक्टरी में शनिवार सुबह छह बजे एलपीजी यूनिट में गैस रिसाव से आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे 11 मजदूरों में से 10 अंदर ही फंस गए। किसी तरह सात को बाहर निकाला गया। शाम करीब चार बजे फैक्टरी से तीन जले हुए शव मिले। इनकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, तीन घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई। चार मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मानकों को किया दरकिनार
दरअसल, इंवेस्टर्स समिट में एमओयू के बाद करीब डेढ़ साल पहले मानकों को दरकिनार कर फैक्टरी में उत्पादन शुरू कर दिया गया। फैक्टरी के निर्माण के दौरान प्रोविजनल (अस्थायी) प्रमाणपत्र तक नहीं लिया गया। परिसर में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम तक नहीं किए गए। दिखावे के लिए हाइड्रेंट लाइन और ट्रैंक बनाया गया है। टैंक से पानी उठाने के लिए एक भी पंपिंग सेट नहीं लगाया गया। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रनियां के खानचंद्रपुर रोड स्थित शिवनाथपुर के पास अजय अग्रवाल की आरपी पॉली पैक फैक्टरी है। इसमें फोम के गद्दे बनते हैं। फैक्टरी में करीब 30 मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार से ही रात की शिफ्ट शुरू हुई थी। गोदाम में गद्दा पैकिंग के लिए 11 मजदूर रोहित (22) पुत्र श्याम लाल, शिवम (19) पुत्र राममशंकर, अजीत (16) पुत्र रामशंकर, रवि (24) पुत्र कमलेश, विशाल (20) पुत्र छुट्टन, सुरेंद्र (22) पुत्र श्यामलाल निवासी जरीहा थाना गजनेर, प्रांशु (19) पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी सुजौर थाना देवराहट, लवकुश (20) पुत्र अशर्फी लाल निवासी अन्नतापुर बरौर, अमित (19) पुत्र लालता प्रसाद निवासी आनतापुर बरौर, मनोज (18) पुत्र राम खिलावन निवासी मुड़रा स्याही रूरा, संजय (22) पुत्र राम खिलावन निवासी स्याही रूरा काम कर रहे थे।

 

सुबह छह बजे के करीब संजय पानी पीने के लिए बाहर निकला। इसी बीच तेज धमाके से आग लग गई। मजदूर कुछ समझ पाते कि गोदाम आग की लपटों में घिर गया। फैक्टरी में मौजूद गार्ड श्रीकांत, सुंदरलाल व मजदूर संजय ने आसपास के लोगों और पुलिस को जानकारी दी। सुबह आठ बजे के करीब माती से दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। इसके बाद कानपुर नगर, एचपीसीएल प्लांट व कानपुर देहात की 10 दमकल गाड़ियां, पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने विशाल, अजीत, सुरेंद्र, रोहित, शिवम, रवि, अमित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल व रनियां के अस्पतालों में भर्ती कराया। इसी बीच आग भड़क गई और गोदाम का टिनशेड दीवारों के साथ ढह गया। इससे अंदर फंसे मनोज, लवकुश, प्रांशु को बाहर नहीं निकाला जा सका।

 
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक सिंह, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ तनु उपाध्याय समेत, स्वास्थ्य, एनएचएआई व एसडीआरएफ की टीम पहुंची। सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मलबा हटाया गया। शाम चार बजे मौके से तीन जिंदा जले शव (कंकाल) मिले। बताया जा रहा है कि यह अंदर फंसे मजदूरों के शव हैं। हालांकि शवों की पहचान नहीं हो सकी है। डीएनए टेस्ट से इनकी पहचान कराई जाएगी। वहीं, आग लगने की वजह गैस रिसाव और स्पार्किंग बताई जा रही है। इधर, शाम पांच बजे के करीब गंभीर हालत में रेफर किए गए अमित निवासी अंतापुर बराैर की कानपुर के हैलट में मौत हो गई। जबकि देर शाम लखनऊ पीजीआई में विशाल और अजीत की मौत हो गई।


 

आरपी पॉलीपैक फैक्टरी की फायर अनापत्ति नहीं थी। करीब डेढ़ साल पहले अस्थायी अनापत्ति के लिए आवेदन किया था। नियमानुसार आवेदन नहीं होने पर अनापत्ति देने से मना कर दिया गया था। शनिवार को आग लगने की घटना की सूचना पर फैक्टरी परिसर देखा गया। अग्निसुरक्षा इंतजाम नहीं मिले। हाइडेंट लाइन बनी मिली। टैंक से पानी पंप करने के लिए कोई मोटर नहीं लगा है। साफ है कि अग्नि सुरक्षा के इंतजाम सक्रिय नहीं मिले।- सुरेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

फैक्टरी में लगी आग के मामले की जांच कराई जाएगी। किस स्तर पर लापरवाही रही, इसका पता लगाया जा रहा है। फैक्टरी प्रबंधन पीड़ितों की मदद कर रहा है। प्रशासन स्तर पर नियमानुसार मदद की जाएगी।- आलोक सिंह, जिलाधिकारी

गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। राहत बचाव कार्य करते हुए सात घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसमें एक की कानपुर में मौत हुई है, जबकि तीन के शव मिले हैं। शवों की पहचान कराई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।- बीबीजीटीएस मूर्ति एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed