फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Fever wreaks havoc in Kanpur, five dengue patients, two malaria patients, everyday deaths

यूपी: कानपुर में बुखार का कहर, हैलट में डेंगू के पांच, मलेरिया के दो रोगी, हर रोज हो रहीं मौतें

Thu, 09 Sep 2021 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Sep 2021 02:15 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के जिलों में कोरोना की तीसरी लहर के खतरें के बीच डेंगू और मलेरिया ने अपने पैर पसारना शुरु कर दिया है। हर रोज नए मरीज मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Fever wreaks havoc in Kanpur, five dengue patients, two malaria patients, everyday deaths
डेंगू

विस्तार

कानपुर के हैलट में डेंगू के पांच रोगी भर्ती हैं और दो मलेरिया के रोगियों का इलाज चल रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रबायोलॉजी एलाइजा जांच में रोगियों को डेंगू की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक नगर में 61 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन


डेंगू गांव से लेकर शहर तक बरपा रहा है कहर
इनमें 43 रोगी ग्रामीण क्षेत्रों और 18 रोगी शहरी इलाकों के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मकसूदाबाद, टौंस, बौसर, सबलपुर, ऐमा, सरैया, मर्दनपुर, कठोंगर तेल पूरब पारा, गबड़ाहा, तरवियतपुर, लालपुर पड़री, बौहर में कैंप लगाकर 204 सैंपल डेंगू जांच की खातिर लिए गए। 1097 लोगों की मलेरिया जांच की गई। 25 मोहल्लों के 1280 घरों में लार्वा की जांच की गई। 26 जलपात्रों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


बिधनू थाने के पांच सिपाहियों को डेंगू 
कानपुर के बिधनू में भी डेंगू पैर पसारने लगा है। थाने में तैनात पांच सिपाहियों अजय कुमार, नरेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, रंजना और दीपा की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन सभी ने निजी पैथालॉजी में जांच कराई थी। सिपाही सचिन, सुमित सिंह और नीलेश सिंह वायरल बुखार की चपेट में हैं। इनके अलावा कस्बे में कई और लोग भी वायरल बुखार से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी पैथालॉजी में पॉजिटिव, सरकारी में निगेटिव
डेंगू की जांच रिपोर्ट में भी खेल चल रहा है। यहां के बृजेंद्र और हितेंद्र नौबस्ता के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी निजी पैथालॉजी में हुई डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है जबकि मेडिकल कालेज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिजनों के मुताबिक इन्हें सिर दर्द, उल्टी और तेज बुखार के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed