फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP farrukhabad man dead body found hanging in room earlier he injured his wife by stabbing

यूपी: पत्नी से मिलने गए शख्स ने चाकू से गोदकर किया घायल, फिर खुद फंदे पर झूला!

Fri, 10 Sep 2021 10:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फर्रूखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रूखाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Sep 2021 10:23 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि, ऐसा लग रहा कि उसके पैरों पर किसी ने धारधार हथियार से हमला किया है। पुलिस ने शव फंदे से उतार लिया है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
UP farrukhabad man dead body found hanging in room earlier he injured his wife by stabbing
फर्रुखाबाद में शख्स की फंदे से झूलती मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी नसरुद्दीन (45) गुरुवार को अपनी पत्नी शमीम को बुलाने फर्रुखाबाद गया, जहां उसने पत्नी को चुकुओं से गोदकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से अपने घर लौट आया। लेकिन शुक्रवार सुबह नसरुद्दीन अपने घर में लकड़ी के शहतीर पर रस्सी से लटका हुआ लहूलुहान हालत में मिला है। शव की अवस्था देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि, ऐसा लग रहा कि उसके पैरों पर किसी ने धारधार हथियार से हमला किया है। पुलिस ने शव फंदे से उतार लिया है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नसरूदीन की पहली पत्नी मीना की 16 साल पहले मौत हो गई थी। उससे एक बड़ी पुत्री रुकसार है, उसकी शादी हो गई है।
विज्ञापन


वहीं छोटा पुत्र शान (20) बेकरी पर काम करता है और वहीं सोता है। नसरुद्दीन की दूसरी शादी साली शमीम से हुई थी। उससे भी 5 वर्ष का पुत्र है। शमीम एक साल से मायके में रह रही थी। उससे अक्सर विवाद होता रहता था। उसी को लेने नसरुद्दीन फर्रुखाबाद गया था जहां उसने पत्नी पर हमला कर दिया। नसरुद्दीन टेंपो चलाकर गुजर बसर करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed