{"_id":"61eaa00cf4d54147f009fe6b","slug":"up-farmer-got-angry-after-seeing-destroyed-crop-badly-beaten-cow-on-verge-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फसल चौपट हुई देख गुस्साया किसान, गोवंश को बुरी तरह पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फसल चौपट हुई देख गुस्साया किसान, गोवंश को बुरी तरह पीटकर किया मरणासन्न
Sat, 22 Jan 2022 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:16 AM IST
सार
सोलह जनवरी को दोपहर खेत पहुंचे किसान श्यामबाबू ने फसल चौपट होती देख वहां मौजूद पशुओं को खदेड़ा। जिससे गोवंश अस्थाई संरक्षण केंद्र में घुस गये।श्यामबाबू ने वहीं पड़े मोटे डंडे से गोवंश को जमकर पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
फसल चरने से नाराज किसान ने गोवंश को बुरी तरह पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरसौल जिले के नर्वल सवाइजपुर गांव स्थित अस्थाई गोसंरक्षण केंद्र के नजदीक सवाइजपुर निवासी श्यामबाबू कुशवाहा के खेत में गेहूं की फसल बोई है। जिसे गोसंरक्षण केंद्र में मौजूद गोवंश आये दिन नुकसान पहुंचा रहे थे।
बीते सोलह जनवरी को दोपहर खेत पहुंचे किसान श्यामबाबू ने फसल चौपट होती देख वहां मौजूद पशुओं को खदेड़ा। जिससे गोवंश अस्थाई संरक्षण केंद्र में घुस गये। श्यामबाबू ने वहीं पड़े मोटे डंडे से गोवंश को जमकर पीटकर मरणासन्न कर दिया।
वायरल वीडियो वहीं मौजूद शख्स ने बनाकर आज वायरल कर दिया। गोवंश की मौत नहीं हुई है ,केवल आरोपी ने फसल चरने से नाराज होकर बुरी तरह पीटा है। घटना बीती 16 जनवरी की है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। शुक्रवार दोपहर बाद जानकारी होने पर एसडीएम नर्वल अमित ओमर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से मामले की जानकारी ले पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।