फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election symbol for 2017

नेता जी क्या पसंद करेंगे ‘हरी मिर्च’ या ‘छड़ी’?

Tue, 03 Jan 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Jan 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
up election symbol for 2017
डेमो
हरी मिर्च, डबलरोटी, गोभी , बिस्किट, बोतल, कैमरा, फैन, मोमबत्तियां, कैरम बोर्ड, फूलगोभी सहित तमाम पहचान के चित्र चुनाव चिह्न के तौर पर इस्तेमाल किये जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 110 चुनाव चिह्न की सूची भेजी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी इन्हीं चुनाव चिह्नों को निर्दलीय प्रत्याशियों को आवंटित करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव ने निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए हीरा, बक्सा, डबलरोटी, एयर कंडीशनर, अलमारी, ऑटो रिक्शा, फलों से भरी टोकरी, बैटरी टार्च, बेल्ट, मोतियों का हार, ब्लैक बोर्ड का चिह्न भेजा है। बिस्किट, बोतल, कैमरा, फैन, मोमबत्तियां, कैरम बोर्ड, फूलगोभी, चक्की, चिमटी, कोट, नारियल, चारपाई, कप और प्लेट, डिश एंटीना, बिजली का खंभा, द्वार घंटी, डोली, लिफाफा, बांसुरी, फ्राइंग पैन, कीप, गैस सिलेंडर, अंगूर, हरी मिर्च और हारमोनियम भी चिह्नों में शामिल है। हेलमेट, हॉकी और बॉल, आइसक्रीम, प्रेस, भिंडी, नेल कटर, नाशपाती, मटर, पैन-स्टैंड, प्रेशर कुकर, रेफ्रिजरेटर, आरी, स्कूल का बस्ता, कूदने की रस्सी, स्लेट, झूला, मेज, चाय छलनी, टेलीफोन, टेलीविजन, दांत ब्रुश, छड़ी, तरबूज, सीटी और खिड़की समेत कुल 110 चुनाव चिह्न भेजे गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए समीर वर्मा ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशियों को यही चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed