फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022 priyanka gandhi door to door public relations in kidwainagar and cantt

UP Election 2022: किदवईनगर और कैंट में प्रियंका गांधी ने किया घर-घर जनसंपर्क, अजय कपूर और सोहिल अख्तर अंसारी के समर्थन में रोड शो कर बनाया माहौल

Thu, 17 Feb 2022 02:07 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 02:07 AM IST
सार

रोड शो के समाप्त होने पर सोटे वाले हनुमान मंदिर के पास प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं आ गई हूं, देखती हूं कौन लाठी डंडों से मारता है। उन्होंने लोगों से कहा कि अपना हक मांगो। सबको सड़क, पानी, बिजली की बुनियादी सुविधा मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
UP Election 2022 priyanka gandhi door to door public relations in kidwainagar and cantt
गैंगरेप पीड़िता की मां को सीने से लगा बंधाया ढांढस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को किदवईनगर प्रत्याशी अजय कपूर और छावनी सीट से उम्मीदवार सोहिल अख्तर अंसारी के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क करने के साथ रोड शो किया। प्रियंका ने डेढ़ घंटे में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जाकर माहौल बनाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


कल्याणपुर से प्रत्याशी नेहा तिवारी भी प्रियंका गांधी के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क में शामिल रहीं। किदवईनगर विधानसभा में प्रियंका गांधी का काफिला सबसे पहले बाबूपुरवा, सफेद कालोनी पहुंचा। भीड़ उनकी एक झलक पाने, सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आई। शाम पौने चार बजे काफिला बगाही ईदगाह पहुंचा। इसके बाद चार राड चौराहा होते हुए किदवईनगर चौराहे पर पहुंचा। यहां पर किदवईनगर प्रत्याशी अजय कपूर के लिए लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन


अजय कपूर ने प्रियंका गांधी का चुनरी ओढ़ाकर अभिवादन किया। प्रियंका ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद साइट नंबर वन पहुंचकर महिला कार्यकर्ता के बच्चे को गोद लेकर दुलारा। गीता पार्क में उन्हें 51 किलो की माला पहनाई गई। शाम करीब पांच बजे किदवई नगर में सोटे वाले हनुमान मंदिर में जाकर माथा टेका। इस दौरान योगेंद्र सिंह, अवनीश ठाकुर, दीपक त्रिवेदी, उमंग शुक्ला, अंबुज शुक्ला, शुभम राठौर, हरप्रकाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका बोलीं, इतना कचरा तो किसी शहर में नहीं दिखा
रोड शो के समाप्त होने पर सोटे वाले हनुमान मंदिर के पास प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं आ गई हूं, देखती हूं कौन लाठी डंडों से मारता है। उन्होंने लोगों से कहा कि अपना हक मांगो। सबको सड़क, पानी, बिजली की बुनियादी सुविधा मिलनी चाहिए। यहां तो एक किलोमीटर तक सड़क पर कचरा पसरा है। इतना कचरा किसी शहर में नहीं दिखा। राजनीति का मतलब सेवा है, इससे बढ़कर कोई धर्म नहीं है। कहा भाजपा सरकार ने छोटे दुकानदारों के लिए कुछ नहीं किया। 

गैंगरेप पीड़िता की मां को सीने से लगा बंधाया ढांढस
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रेल बाजार में गैंगरेप कर हत्या की गई युवती की मां से किदवईनगर में मुलाकात की। उन्हें लिपटाकर ढांढस बंधाया। प्रियंका ने कार से उतरकर उनकी मां को सब्र रखने और न्याय के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। पीड़ित मां के आंसू देख वह खुद भी भावुक हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed