फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, Chief Minister Yogi Adityanath visit in Mahoba

महोबा: मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर बोला हमला, कहा- 70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया, उन्हें अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए

Wed, 16 Feb 2022 04:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Feb 2022 04:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्षों से बुंदेलखंड को जिन पार्टियों ने एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया है, उन्हें अपने वोट की चोट से एक एक वोट को तरसा दीजिए। ये डबल इंजन की सरकार है, सभी को डबल राशन मिल रहा है।

विज्ञापन
up election 2022, Chief Minister Yogi Adityanath visit in Mahoba
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा के डाक बंगला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड वीर वीरांगनाओं की भूमि है। बुंदेलखंड में हर घर नल की योजना साकार हो रही हैं।
विज्ञापन


केन-बेतवा नदी को जोड़ने का काम कर रहे हैं, आने वाले दिनों में महोबा की माटी सोना उगलने का काम करेगी। महिलाओं को गगरी लेकर पानी के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हर घर में पानी पहुंचेगा। अब बुंदेलखंड पर्यटन का हब बनेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्षों से बुंदेलखंड को जिन पार्टियों ने एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया है, उन्हें अपने वोट की चोट से एक एक वोट को तरसा दीजिए। ये डबल इंजन की सरकार है, सभी को डबल राशन मिल रहा है। बसपा शासन में गरीबों का पूरा राशन हाथी खा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड में इतनी फैक्टरी लगाएंगे कि बुंदेलखंड के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि बाहर के लोग यहां काम के लिए आएंगे। भाजपा अब रुकने वाली नहीं है, अब भाजपा बुलेट ट्रेन की तरह चलेगी। अन्ना प्रथा की समस्या का पूरा समाधान होगा, गोवंशों का नस्ल सुधार कराया जायेगा।

प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन देने का काम करेंगे। 10 मार्च को डबल इंजन की सरकार बनाइए, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने महोबा से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी और चरखारी सीट से बृजभूषण राजपूत को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed