फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP Election 2022: Campaigning for the third phase ends, votes will be cast on Sunday

UP Election 2022: कल इन जिलों में डाले जाएंगे वोट, रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Sat, 19 Feb 2022 02:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Feb 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Campaigning for the third phase ends, votes will be cast on Sunday
मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला
तीसरे चरण का प्रचार शुक्रवार शाम थम गया। रविवार को यूपी के कानपुर समेत औरैया, इटावा, महोबा, जालौन, हमीरपुर, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज में वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए शनिवार दोपहर से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगीं। कानपुर देहात में कलक्टरेट से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन


सभी मतदान टीमों को बसों से भेजा
हमीरपुर में भरुआसुमेरपुर कस्बे के पॉलिटेक्निक कॉलेज से दोनों विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिसमें सदर हमीरपुर की 494 टीमों को ईवीएम वीवीपैट मशीनें देकर रवाना किया गया। इसी तरह राठ विधानसभा की 478 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम वीवीपैट मशीन आदि सामग्री देकर उन्हें बसों से रवाना किया गया। इस बार सभी टीमों को बसें उपलब्ध कराई गईं हैं। जिससे मतदान अधिकारी व कार्मिक खुश नजर आए। वहीं ड्यूटी कटवाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान कर्मी प्रयासरत रहे। लेकिन मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य की सख्ती के चलते लोगों को ड्यूटी पर जाना पड़ा। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व प्रेक्षक गणों ने पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण कर सभी से निर्भीक होकर मतदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच 787 बूथों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां 
महोबा जिले में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से महोबा व चरखारी विधान सभा के 787 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को बसों से रवाना किया गया। कुछ कार्मिक ड्यूटी कटवाने की जुगत भिड़ाते रहे। बॉर्डर क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां पहले रवाना की गईं। जिले में कुल 662958 मतदाता 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें महोबा विधानसभा से 15 व चरखारी से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा नई मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना
इटावा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। शनिवार को नवीन मंडी से 1446 बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हो रही हैं। जिलाधिकारी श्रुति सिंह एसएसपी जय प्रकाश सिंह सहित सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed