फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP Election 2022: Akhilesh Yadav Visits Jalaun, New Promise Before 3rd Phase Voting News in Hindi

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव बोले- सरसों का समर्थन मूल्य बढ़वाएंगे, तेल का कारखाना लगवाएंगे

Fri, 18 Feb 2022 12:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Feb 2022 12:53 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी करा कर सरकार ने सबके पैसे बैंकों में जमा करा लिए और उन्हें लेकर उद्योगपति भाग गए। अभी हाल ही में एक उद्योगपति 28 बैंकों का पैसा लेकर भागा है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh Yadav Visits Jalaun, New Promise Before 3rd Phase Voting News in Hindi
अखिलेश यादव का जालौन दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां स्व. बहादुर सिंह डिग्री कालेज परिसर पर हुई चुुनावी सभा में घोषणाओं के जरिये मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि बुंदेलखंड का यह क्षेत्र दलहन-तिलहन के लिए मशहूर है। प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो न सिर्फ सरसों का समर्थन मूल्य बढ़वाएंगे बल्कि सरसों के तेल का कारखाना लगवाने का भी काम करेंगे। प्रदेश में प्रतिदिन दो से ढाई करोड़ अंडे खाए जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में मुर्गी, बकरी और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बिना ब्याज के ऋण दिलाया जाएगा। खेल, बिजली, स्वास्थ्य के साथ ही कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए डायल-100 में पुलिस की संख्या दोगुनी की जाएगी। इसके अलावा 11 लाख खाली पड़े पदों को भी भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता बताए कितने काम हुए 
अखिलेश यादव ने कहा कि तीसरे चरण में भाजपा शून्य होने वाली है। भाजपा ने सिर्फ धोखा देने का काम किया है। तंज कसते हुए कहा कि बगल में आए बाबा मुख्यमंत्री ने न जाने क्या-क्या काम गिना दिए। जनता से पूछने के लहजे में कहा कि आप बताएं कितने काम हुए? फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिला सके। खाद की भी किल्लत रही।

जिन किसानों को मिली भी है उन्हें बोरी में पांच किलोग्राम कम ही मिली है। नोटबंदी में आमजन से पैसे जमा कराए और उद्योगपति पैसा लेकर भाग गए। भाजपा कानून की बात करती है, 25 हजार का इनामी नेता क्रिकेट खेल रहा है। पुलिस कप्तान फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed