फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, akhilesh yadav road show in kanpur

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव बोले- भाजपा से बड़ा कोई झूठा नहीं, उनके छोटे नेता छोटा झूठ और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं

Fri, 18 Feb 2022 01:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Feb 2022 01:12 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले काम नहीं करने वाले हैं। बोले कि कांग्रेस से भी बचकर रहना। रोजगार बढ़ाने, महंगाई को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए।

विज्ञापन
up election 2022, akhilesh yadav road show in kanpur
घंटाघर में लोगों को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करने कानपुर पहुंचे। अखिलेश का रोड शो मीरपुर कैंट से शुरू हुआ। समर्थकों ने अखिलेश का जोरदार स्वागत किया और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। समर्थक अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।

विज्ञापन


रथ पर सवार अखिलेश यादव ने घंटाघर चौराहे पर लोगों को संबोधित किया। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भाजपा से बड़ा कोई झूठा नहीं है। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। कहा कि बाबा जी लैपटॉप चलाना तो दूर, सांड़ तक नहीं पकड़ पा रहे हैं। अखिलेश ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का वादा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा वाले काम नहीं करने वाले हैं। बोले कि कांग्रेस से भी बचकर रहना। रोजगार बढ़ाने, महंगाई को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए। अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो कानपुर के मेडिकल कॉलेज को वर्ल्ड क्लास बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश बोले कि चुनाव के पहले और दूसरे चरण में भाजपा का सफाया हो चुका है। जो लोग कहते थे कि गर्मी निकाल देंगे वो पहले चरण में ही ठंडे पड़ गए। दूसरे चरण में जिस तरह वोट मिला है उनके नेता और कार्यकर्ता सुन्न पड़ गए हैं।


तीसरे चरण का जब मतदान होगा तो भाजपा का खाता नहीं खुलने वाला। भाजपा शून्य हो जाएगी। दो चरणों के मतदान में ही समाजवादी पार्टी और गठबंधन ने शतक लगा लिया है। तीसरे और चौथे में एक और शतक लग जाएगा। जब सातवें चरण के मतदान होंगे तो भाजपा के बूथों पर भूत भी नाचने वाले नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed