{"_id":"6144a2518ebc3eb6f973b2bf","slug":"up-election-2022-abu-azmi-claims-sp-will-get-352-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: अबू आजमी बोले- इस बार भाजपा का हो जाएगा हुक्का-पानी बंद, सपा जीतेगी 352 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: अबू आजमी बोले- इस बार भाजपा का हो जाएगा हुक्का-पानी बंद, सपा जीतेगी 352 सीटें
Fri, 17 Sep 2021 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
अबू आजमी
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। इस मौके पर मीडिया से अबू आजमी कई मुद्दों पर बात की। अबू आजमी ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ओवैसी की एआईएमआईएम जैसी 50 पार्टियां हर बार चुनाव में उतरती हैं। यह पार्टियां चुनावी आंधी में खरपतवार की तरह उड़ जाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार यूपी से सपा 352 सीटें जीतेगी और एक बार फिर अखिलेश यादव सूबे के मुख्यमंत्री बनेंगे। अबू आजमी ने बताया, हमारी पार्टी ने जो इंटरनल सर्वे करवाया है उसके अनुसार सपा को 352 सीटें मिल रही है। वहीँ कांग्रेस और बीएसपी का वजूद कहीं पर भी नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
उन्होंने सर्वे कराया है जिसमें यह दोनों पार्टियों का कोई वजूद नजर नहीं आ रहा। मायावती को इस बार 10 सीटें भी मिलना मुश्किल है वहीँ कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकेगी। प्रियंका के यूपी से चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए अबू आजमी ने कहा यूपी में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
विज्ञापन
उनकी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाएगी। अबू आजमी ने कहा कि 2017 के चुनावों में वेस्टर्न यूपी में हुए फसाद की वजह से लोगों ने नाराज होकर भाजपा को वोट दिया था। इस बार जाट और मुसलमान भाई एक दूसरे के गले मिल रहे हैं और भाजपा का सफाया करने की बात कह रहे हैं। जाट और मुसलमान इस बार भाजपा का हुक्का पानी वेस्टर्न यूपी में बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से नाराज किसान भाजपा से बदला लेने के लिए इंतजार कर रहा है।