फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2017 third phase election

UP Election 2017 : तीसरे चरण में 110 दागी प्रत्याशी मैदान में, पढ़िए किस पार्टी से हैं सबसे ज्यादा

Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
up election 2017 third phase election
यूपी इलेक्शन 2017
रविवार काे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण तीसरे का मतदान 12 जिलों की 69 सीटों के लिए हाेगा।  इस चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत अाजमा रहे हैं। अाप जानकर हैरान हाे जाएंगे कि तमाम दावाें के बावजूद इनमें से 110 दागी और करीब 250 उम्मीदवार करोड़पति हैं। 2012 के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इन 69 सीटों में से 55 सपा ने जीती थी। 
विज्ञापन


 

कितने वाेटर, कितने प्रत्याशी

up election 2017 third phase election
यूपी इलेक्शन 2017
तीसरे चरण में कुल 2,41,67,407 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयाेग करेंगे। इनमें से 1,10,27,390 महिला, 1,31,38,989 पुरूष अाैर 1028 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इनके सामने कुल 826 प्रत्याशी हाेंगे। जिनमें 105 महिला अाैर 110 दागी प्रत्याशी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

OMG सबसे ज्यादा इस पार्टी के दागी उम्मीदवार

up election 2017 third phase election
यूपी इलेक्शन 2017
एसाेसिएशन फाॅर डेमाेक्रेटिक रिफाॅर्मस (एडीआर) ने 826 उम्मीदवाराें में से 813 उम्मीदवाराें का विश्लेष्ण किया है। जिसमें कुल 110 कैंडिडेट्स ने अपने ऊपर आपराधिक मामले बताए हैं। सबसे ज्यादा 36 फीसदी कांग्रेस के प्रत्याशी दागी बताए गए हैं। इनके 14 में से 5 कैंडिडेट्स दागी हैं। सपा के 59 में से 13 कैंडिडेट दागी हैं। जोकि 22 फ़ीसदी हैं। भाजपा के 67 में से 21 दागी हैं। जोकि 31 फ़ीसदी है। जबकि बसपा के 67 में से 21 दागी हैं। जोकि 31 फ़ीसदी है। इसी तरह रालोद के 40 में से 5 कैंडिडेट दागी हैं जोकि 10 फ़ीसदी है। जबकि निर्दलीयों के 225 में से 13 प्रत्याशी दागी हैं जोकि 6 फ़ीसदी है।
 
विज्ञापन

इस पार्टी के इतने उम्मीदवार हैं कराेड़पति

up election 2017 third phase election
यूपी इलेक्शन 2017
एडीआर ने 826 उम्मीदवाराें में से 813 कैंडिडेट्स का विश्लेष्ण किया है। इनमें से 250 यानी 31 फ़ीसदी करोडपति उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा जिसमे बसपा के 67 में से 56 (84%), भाजपा के 67 में से 61 (90%), सपा के 59 में से 51 (86%), कांग्रेस के 14 में से 7 (50%), रालोद के 40 में से 13 (33%) और 225 निर्दलियों में से 24 (11%) कैंडिडेट्स करोडपति है।

ये हैं तीन सबसे अमीर कैंडिडेट
-अनूप कुमार गुप्ता सीतापुर की महोली से सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी संपत्ति 42 करोड़ है। 
-अजय कपूर कानपूर नगर से किदवई नगर से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी संपत्ति 31 करोड़ है। 
-सीमा सचान कानपूर देहात से सिकंदरा से सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी संपत्ति 29 करोड़ है। 

 ये तीन सबसे गरीब कैंडिडेट
-मोहम्मद अकरम खान लखनऊ पूर्व से सीपीआइ से चुनाव लड़ रहे हैं। जिनके पास शून्य संपत्ति है। 
-वहीं सुरेश चन्द्र सीतापुर की लहरपुर से अवामी समता पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं इनके पास भी शून्य संपत्ति है। 
-जबकि विजय गौतम कानपूर नगर से घाटमपुर (सु) सीट से ओजस्वी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके पास सबसे कम कुल 1 हजार की संपत्ति है। 
-अवनीत कुमार फर्रुखाबाद के भोजपुर से निर्दलीय और नारायण सीतापुर सदर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों के पास 3 हजार की कुल संपत्ति है। 
 

ये हैं बाहुबली उम्मीदवार

फर्रुखाबाद सदर सीट से सपा के प्रत्याशी विजय सिंह बाहुबली नेता माने जाते हैं। इनके ऊपर 1997 में भाजपा नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोप है।

तीसरे चरण के 10 बड़े चेहरे
शिवपाल यादव
- शि‍वपाल सिंह यादव इटावा की जसवंत नगर सीट से सपा के उम्मीदवार हैं। 
- इनका मुकाबला भाजपा के मनीष यादव से है। 
- यादव परिवार में कलह के बाद भी सीएम अखिलेश ने शिवपाल को टिकट दिया है। 
- शिवपाल यादव यहाँ से 5 बार विधायक रह चुके हैं। जबकि मुलायम सिंह यादव इसी सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं।
अपर्णा यादव
- अपर्णा यादव सपा-कांग्रेस गठबंधन से लखनऊ की कैंट सीट से कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से है। 
- अपर्णा पहली बार लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ रही हैं। 
- यह सीट 2012 छोड़ कर पिछले 2 चुनावों से भाजपा के पास ही रही हैं।
रीता जोशी
- रीता जोशी लखनऊ कैंट से भाजपा कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला मुलायम सिंह की छाटी बहू अपर्णा यादव से है। 
- रीता बहुगुणा जोशी भी चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई हैं। 
- रीता जोशी 2012 में कैंट से ही कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी थीं।
स्वाति सिंह
- स्वाति सिंह लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भाजपा कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला सपा कैंडिडेट अनुराग यादव से है। 
- मायावती के खिलाफ पति दयाशंकर सिंह की अभद्र टिप्पड़ी के बाद स्वाति सिंह द्वारा मायावती के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद वे चर्चा में आई थीं। 
- लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाली स्वाति सिंह ने मायावती को चुनाव में उतरने की चुनौती भी दी थी।
बृजेश पाठक
- बृजेश पाठक भाजपा से लखनऊ मध्य से कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला सपा के कैंडिडेट रविदास मेहरोत्रा से हैं। 
- बसपा से राज्यसभा सांसद रह चुके बृजेश ने विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ज्वाइन की है। 
- बृजेश पाठक बसपा के मीडिया कोर्डिनेटर भी रहे हैं।
अभिषेक मिश्रा
- अभि‍षेक मिश्रा लखनऊ उत्तर से सपा कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला भाजपा के नीरज बोरा से है। 
-अभिषेक मिश्रा सीएम अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। 
-एक्स आईएएस के बेटे अभिषेक मिश्रा 2012 में यहां से चुनाव जीत विधायक बने थे, फिर राज्यमंत्री और फिर कैबिनेट मंत्री के पद पर प्रोमोशन हुआ था।
अनुराग यादव
- अनुराग यादव लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से सपा कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला भाजपा की स्वाति सिंह से है। 
- अनुराग मुलायम सिंह यादव के भाई के बेटे और सांसद धर्मेंद्र यादव के भाई हैं। वे सपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। 
- अखिलेश ने यहां से सपा के वर्तमान विधायक शारदा प्रताप शुक्ल का टिकट काटकर अनुराग को कैंडिडेट बनाया है। 

अरविंद सिंह गोप
- अरविंद सिंह गोप रामनगर से सपा कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला भाजपा के शरद कुमार अवस्थी से है। 
- अरविन्द सिंह गोप कैबिनेट मंत्री हैं। सीएम अखिलेश के करीबी हैं। 
- इसी सीट के चलते सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने भी बगावत कर दी। 
- बेनी अपने बेटे को इसी सीट से टिकट दिलाना चाहते थे।
सतीश महाना
- सतीश महाना कानपूर के महाराजपुर सीट से भाजपा कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला सपा से अरुणा तोमर से है। 
- सतीश महाना 6 बार से लगातार भाजपा से विधायक हैं। 
-भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं।
नितिन अग्रवाल
- नितिन अग्रवाल हरदोई सदर से सपा कैंडिडेट हैं। 
- इनका मुकाबला भाजपा के कैंडिडेट राजा बक्श सिंह से है। 
-नितिन 2012 में इसी सीट से विधायक चुन कर राज्यमंत्री बने थे। 
-नितिन के पिता नरेश अग्रवाल का गढ़ हरदोई कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed