फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said, "Akhilesh Yadav has no right to recite Vande Mataram

UP: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव को वंदे मातरम् बोलने का हक नहीं

Tue, 09 Dec 2025 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Dec 2025 11:44 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शुद्धिकरण अभियान में शामिल होकर मतदाता सूची शुद्ध कराएं।

विज्ञापन
UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said, "Akhilesh Yadav has no right to recite Vande Mataram
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा कार्यालय में आयोजित मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। कार्यकर्ताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को वंदे मातरम् बोलने का हक नहीं है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसआईआर से मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा। जो लोग बूथ लूटकर चुनाव जीतते थे उनके मंसूबे चकनाचूर हो जाएंगे। कहा कि कांग्रेस, सपा, डीएमके आदि विरोध तो कर रहे हैं लेकिन अंदर से एसआईआर में भाग भी ले रहे हैं। रोहिंग्या और घुसपैठियों के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों को मतदाता सूची से ही नहीं, देश से भी बाहर करना है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कहा कि जबसे बिहार चुनाव हारकर आए हैं, उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। कहा कि सही मायने में उनको वंदे मातरम् बोलने का अधिकार ही नहीं है। उन्होंने महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को एक ही विद्यालय में पढ़ा लिखा बताकर तुलना की थी। कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो सिमी के आतंकवादियों का मुकदमा वापस लिया था। भारत माता को डायन कहने वाले आजम खां उनकी पार्टी के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि के दर्शन करने तक नहीं जा सके लेकिन चादर चढ़ाने में कोई मजार छूटी नहीं। समाजवादी पार्टी ही नमाजवादी पार्टी है। पश्चिम बंगाल में 2026 में भाजपा सरकार बनने का दावा किया। कहा कि कोई मस्जिद बनाना चाहे तो इसका विरोध नहीं है लेकिन बाबर के नाम पर कोई ढांचा खड़ा करेगा तो ढहा दिया जाएगा। जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

किसानों को दिए प्रमाणपत्र, युवा खिलाड़ी को किया सम्मानित
उपमुख्यमंत्री ने टीकरगढ़ी प्राइमरी स्कूल में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मसवासी शक्ति केंद्र की बैठक में प्रतिभाग किया। किसानों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र दिए। युवा खिलाड़ी को अंगवस्त्र और ट्रैक सूट भेंट किया। दिव्यांगों को माल्यार्पण, गुलदस्ता और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुबह ही बुला लिया गया था। दोपहर तक उनको जब पानी तक नहीं दिया गया तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सीडीपीओ ने शांत कराने की कोशिश की। न मानने पर केंद्र की जांच की चेतावनी दी तो सभी शांत हुईं। इसके बाद पानी, एक लड्डू व समोसा दिया गया। इसके अलावा यहां पर एक नेता को मंच पर जगह नहीं मिली तो इसे लोधी समाज का अपमान बताया।

लखपति दीदी योजना में हर गांव से जोड़ी जाएं 50 महिलाएं
डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि शिविर लगाकर पेंशन के पात्रों को चिह्नित किया जाए। लखपति दीदी योजना में प्लान बनाकर हर गांव से 50 महिलाओं को जोड़ा जाए। समूह के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी यूनिट लगाएं। इसमें 30 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इस यूनिट में एक हजार महिलाओं को रोजगार दिया जा सकेगा।


कहा कि लंबे समय से एक स्थान पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सर्किल बदले जाएं। गांवों में प्रत्येक माह चौपाल लगाई जाए। उसमें जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हों। कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे में बिहार-मौरावां मार्ग पर स्लिप बनाकर समस्या का समाधान करें। उधर, फतेहपुर चौरासी ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद, मंडल अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र सिंह व गड़ाई ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण निषाद ने खोदाई कराकर गंगा को मूल स्थान पर ले जाने व कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग को बनवाने की मांग डिप्टी सीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed