{"_id":"6af8c3400f1158e26405747f","slug":"up-defeated-rajasthan-by-47-runs-in-the-under-23-women-t20-trophy-kanpur-news-c-362-1-ka11003-160802-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी में यूपी ने राजस्थान को 47 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी में यूपी ने राजस्थान को 47 रन से हराया
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में यूपी ने राजस्थान को 47 रन से करारी शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश की टीम ने चार अंक हासिल किए।
मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। रौनक ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली। वर्णिका सिंह ने 14, संपदा दीक्षित और अनम रानी ने 11-11 रन का योगदान दिया।
सिद्धी शर्मा को दो, तनिषा कटारिया को एक सफलता मिली। राजस्थान की पूरी टीम 18.4 ओवर में महज 60 रन पर सिमट गई। शिवानी ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। कानपुर की अर्चना देवी और सोनम यादव ने चार-चार विकेट झटके। यूपी की गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते टीम ने 47 रन से मुकाबला अपने नाम कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।