{"_id":"6713cd66438551002b03c9a9","slug":"up-cyber-thugs-cheated-a-retired-army-man-of-rs-83-44-lakh-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: साइबर ठगों ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 83.44 लाख रुपये ठगे, शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का दिया था झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साइबर ठगों ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 83.44 लाख रुपये ठगे, शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का दिया था झांसा
Sat, 19 Oct 2024 08:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Oct 2024 08:57 PM IST
सार
Kanpur News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 83.44 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल्याणपुर के कृष्णा विहार आवास विकास निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी दिनेश सिंह भदौरिया से साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करा मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 83.44 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदौरिया ने बताया कि पिछले महीने उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें ट्रेडिंग कर निवेश के संबंध में जानकारी, सलाह देने की बात कही गई। एक लिंक दिया गया था जिसपर क्लिक कर वह ग्रप में जुड़ गए।एक हफ्ते तक ग्रुप में जुड़े लोगों का स्कोर देखा। झांसे में दिनेश सिंह ने 25 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच 83.44 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। निवेश की गई रकम मुनाफे के साथ साइट पर शो हो रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस निकालना चाहा तो जालसाजों ने रुपये निकालने के एवज में रिजर्व फंड के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उधर, ठगों ने दादानगर के लेबर कालोनी निवासी प्राइवेट कर्मी शुभम शुक्ला से 4.83 लाख की ठगी कर ली। शुभम ने बताया कि कंपनी में निवेश कर महज 25 मिनट में मुनाफा कमाने की बात कहीं गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
शुभम ने पहले दो हजार रुपये लगाए, जिसके एवज में उन्हें 2800 रुपये मिल गए। इसके बाद उन्होंने कई बार में 4.83 लाख रुयये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि जालसाजों ने दोगुने रुपये वापस करने के एवज में उनसे 5.85 लाख रुपये की मांग की गई। रुपये न जमा करने पर जालसाजों ने ग्रुप से हटाते हुए उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने बीते 1 मार्च को साइबर थाने में शिकायत की। 1.68 लाख रुपये होल्ड तो हो गए लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज की। अधिकारियों से गुहार लगाने के एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
ठगों ने 10 मिनट में उड़ाए 8.71 लाख
बर्रा विश्वबैंक निवासी जान सिंह कुशवाहा से जालसाजों ने पर्सलन लोन का ऑफर देकर उनके खाते से 8.71 लाख रुपये पार कर दिए। सिंह ने बताया कि बीते 4 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने पर्सनल लोन का ऑफर दिया। मना करने पर भी जालसाजों ने 7.33 का पर्सनल लोन कर महज 10 मिनट में तीन बार में 8.71 लाख रुपये पार कर दिए। मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
बर्रा विश्वबैंक निवासी जान सिंह कुशवाहा से जालसाजों ने पर्सलन लोन का ऑफर देकर उनके खाते से 8.71 लाख रुपये पार कर दिए। सिंह ने बताया कि बीते 4 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने पर्सनल लोन का ऑफर दिया। मना करने पर भी जालसाजों ने 7.33 का पर्सनल लोन कर महज 10 मिनट में तीन बार में 8.71 लाख रुपये पार कर दिए। मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई।