फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up chief minister may be declared on saturday

शनिवार को घोषित होगा यूपी का नया मुख्यमंत्री, पचौरी बन सकते वि.स. अध्यक्ष

Fri, 17 Mar 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
up chief minister may be declared on saturday
सत्यदेव पचौरी बन सकते हैं विधान सभा अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। इसकी तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा। यूपी के चेहरे के सवाल पर संघ और भाजपा नेतृत्व के बीच पिछड़े-दलित समेत अन्य बिरादरी से जुड़े तीन नामों पर चर्चा हो चुकी है। शुक्रवार को दोपहर तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से किसी एक चेहरे पर सहमति बना लेंगे। 
विज्ञापन

 

विस अध्यक्ष के लिए पचौरी, सत्यप्रकाश का नाम
विधानसभा अध्यक्ष के लिए नेतृत्व ने कानपुर नगर जिले के गोविंदनगर से विधायक सत्यदेव पचौरी और मेरठ के विधायक सत्यप्रकाश के नाम पर मंथन किया है। अध्यक्ष इन्हीं दो में से कोई एक होगा।

विज्ञापन


महाना के सीएम बनाने के लिए पूजा-पाठ
आरएसएस से जुड़े कानपुर के वरिष्ठ बीजेपी नेता सतीश महाना को मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए कानपुर में हवन कर भगवान से प्रार्थना की जा रही है। सतीश महाना लगातार सात बार से शहर से विधायक हैं। गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ता संदीप मिश्रा, रवि पांडेय, विभु तिवारी, रमन सैनी, विजय दीक्षित, लाखन सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र कुमार शुक्ला, सर्व देव पांडेय, रमेश सिंह भदौरिया, र‍णवीर सिंह भदौरिया, आशुतोष मिश्रा और अनुराग बाजपेई ने सतीश महाना के लिए हवन पूजन किया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed