{"_id":"68d111f72519ed9b2e057c89","slug":"up-chaos-over-stopping-of-i-love-mohammad-rally-fir-filed-against-8-named-and-30-unidentified-persons-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आई लव मोहम्मद के समर्थन में जुलूस रोकने पर बवाल, 8 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आई लव मोहम्मद के समर्थन में जुलूस रोकने पर बवाल, 8 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 22 Sep 2025 02:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:39 PM IST
विज्ञापन
शुक्लागंज बवाल
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली गंगा घाट के मोहल्ला मनोहर नगर और सीताराम कॉलोनी क्षेत्र में रविवार रात आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर जुलूस निकाला गया। इस बीच घनी आबादी वाले क्षेत्र में खड़े होकर लोगों ने सर तन से जुदा के नारे लगाते हुए हूटिंग करने लगे। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने लोगों को समझने का प्रयास किया और जिले में धारा 163 बीएनएस लागू होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिस पर मौजूद लोग भड़क उठे और पुलिस से भिड़ते हुए पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के स्टार भी नोच लिए गए। यह देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद रात भर पुलिस गस्त करती रही। सोमवार सुबह भी थाना सफीपुर, बीघापुर, अचलगंज के अलावा गंगाघाट का फोर्स उक्त दोनों ही क्षेत्र में गस्त कर माहौल टटोलने की कोशिश की। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पत्थरबाजी करने वाले शाने वारिस, आफाक अहमद, अयाज, नौशाद, सोनू निवासीगढ़ मनोहर नगर को रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा अल्तमश, महताब आलम निवासीगढ़ मनोहर नगर एवं मोहम्मद आमिर निवासी बादशाही नाका कानपुर व 30 अज्ञात के खिलाफ भी पुलिस से गालीगलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, जान से मारने का प्रयास करने, सरकारी कार्य में बाधा डालना एवं 7 सीएलए के अंतर्गत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बताया कि फरार अभियुक्त अल्तमस, महताब आलम और मोहम्मद आमिर की सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है। जिसके लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन