यूपी कैटेट: सीएसए के होनहारों ने बिखेरा जलवा, एमएससी के टॉप-100 में 48 छात्रों ने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) कानपुर के छात्रों ने उत्तर प्रदेश कंबाइंड एंग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) 2019 में जलवा बिखेर दिया है। एमएससी के टॉपर सहित विश्वविद्यालय के 48 छात्रों ने टॉप-100 में जगह बनाई है। चारों कृषि विश्वविद्यालयों में सबसे अच्छा परफॉरमेंस सीएसए के छात्रों का रहा है। इसके अलावा पीएचडी में विशाल पटेल और हर्षित त्रिपाठी ने अपने-अपने विषय में यूपी टॉप किया है। एमएससी की छात्रा बलजिंदर कौर ने यूपी में दूसरा स्थान हासिल किया है।
शनिवार को इसको लेकर विवि में जश्न का माहौल रहा। एमएससी में विवि के मनोज कुमार वर्मा ने यूपी टॉप किया है। दूसरे अनिकेत राजपूत, सातवें पर आसिफ अली, आठवें पर अरविंद यादव, 16वीं रैंक अर्जुन कुमार, 20वीं रैंक राहुल यादव, 22वीं रैंक कृष्ण कुमार, 23वीं रैंक जयकर सिंह यादव, 24वीं रैंक आशीष यादव, राम किशोर ने 30वीं, अंकित कुमार ने 12वीं, संदीप कुमार गौतम ने 21वीं, विमल जायसवाल ने 28वीं, रिषभ पटेल ने 31वीं, मगन सिंह ने 36वीं, कुलदीप कुमार ने 37वीं, रीतेश पटेल ने 42वीं, शुभम पांडेय ने 43वीं, रोहन वर्मा ने 47वीं, पूजा तिवारी ने 51वीं, अंकित सिंह ने 54वीं, अंकित यादव ने 57वीं, हर्षित पटेल ने 67वीं, बृजेश कुमार ने 87वीं, पंकज राजपूत ने 89वीं, मीर आलम ने 46वीं, अंकित वर्मा ने 83वीं, अनिकेत सिंह ने 85वीं, हिमेंद्र रघुवंशी ने 78वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा भी कई छात्रों ने अच्छी रैंक हासिल की है।
पीएचडी टॉपर विशाल नहीं लेंगे एडमिशन
सीएसए से बीएससी और फिर इस साल एमएससी अंतिम वर्ष के छात्र विशाल पटेल ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में ऑल यूपी पहली रैंक हासिल की है। विशाल का विषय मृदा संरक्षण एवं जल प्रबंधन है। मूल से रूदौली, अयोध्या के रहने वाले विशाल की नौकरी इसी साल एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पद लग गई है। पिता चंद्रिका प्रसाद वर्मा किसान और मां शुभा पटेल गृहिणी हैं।
कल से दाखिले के लिए शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
विशाल बताते हैं कि चूंकि उनकी नौकरी लग गई है, इसलिए वह अब पीएचडी में दाखिला नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई राहुल वर्मा इलाहाबाद बैंक में एग्रीकल्चर फिल्ड ऑफिसर हैं। दूसरे भाई विकास पटेल कंप्यूटर ऑपरेटर हैं और तीसरे भाई विवेक ने इसी साल एमएससी की परीक्षा दी है। विवेक ने भी यूपीकैटेट की परीक्षा में पीएचडी के लिए सातवीं रैंक हासिल की है।
प्रोफेसर बनना चाहते हैं हर्षित त्रिपाठी
जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विषय में पीएचडी के लिए यूपी टॉप करने वाले हर्षित त्रिपाठी मूल रूप से औरैया के अजीतमल के रहने वाले हैं। पिता डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी औरैया के ही एक डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और मां सुनीता त्रिपाठी गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हर्षित प्रोफेसर बनना चाहते हैं। कहते हैं कि पीएचडी के बाद अच्छा रिसर्च करके किसानों को लाभ पहुंचाना उद्देश्य है। बड़े भाई आकाश त्रिपाठी एक डिग्री कॉलेज में क्लर्क हैं जबकि दो बड़ी बहने शिवांगी और अनुष्का की शादी हो चुकी है।
कल से दाखिले के लिए शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
यूपीकैटेट का परिणाम जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होनी है। शेड्यूल के मुताबिक तीन से दस जून तक स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। 17 जून तक स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रथम राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग 21 जून से आठ जुलाई तक चलेगी।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग होगी ऑफलाइन
दूसरे राउंड की काउंसलिंग होगी ऑफलाइन
द्वितीय राउंड की ऑफलाइन काउंसलिंग 10 से 22 जुलाई तक चलेगी। परास्नातक की काउंसलिंग के लिए छात्रों को 16 से 21 जून के बीच रजिस्ट्रेशन शुल्क, डॉक्यूमेंट जमा करना होगा। 28 जून से 10 जुलाई तक पहले राउंड की काउंसलिंग होगी। शेष सीटों पर 11 जुलाई से 26 जुलाई तक ऑफलाइन द्वितीय राउंड की काउंसलिंग होगी। पीएचडी के लिए 10 से 15 जुलाई तक छात्र अपना पंजीकरण व डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे।
22 से 29 जुलाई तक इसकी ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। अगर सीटें बचीं तो स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के लिए एकसाथ एक व दो अगस्त तक छात्र ऑफलाइन काउंसलिंग के लिए लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। पांच से आठ अगस्त तक सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग होगी। चारों कृषि विश्वविद्यालयों में 19 जुलाई से स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रम का नया सत्र भी शुरू हो जाएगा। परास्नातक की कक्षाएं 23 जुलाई व पीएचडी की कक्षाएं नौ अगस्त से शुरू होंगी।