फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: Case filed against four for trying to get a job by preparing fake documents

UP: फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी पाने की कोशिश में चार पर केस, पुलिस ने अभ्यर्थी समेत तीन को हिरासत में लिया

Wed, 26 Mar 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 11:56 PM IST
सार

फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभ्यर्थी समेत तीन को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
UP: Case filed against four for trying to get a job by preparing fake documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फर्जी कागजों के सहारे पुलिस में नौकरी दिलाने के मामले में पुलिस ने अभ्यर्थी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 में एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। 20 मार्च को जिला मऊ के गांव रकौली निवासी सतवंत कुमार ने दस्तावेज और शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एडमिट कार्ड प्रस्तुत किया। जांच में एडमिट कार्ड में सतवंत कुमार और अन्य दस्तावेजों में नाम रामभवन अंकित था। नाम में अंतर होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने मौके से ही अभ्यर्थी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सतवंत ने पूछताछ में बताया कि उसे कटियारी घोसी के करमपुर के मुखनाथ ने उसे वाराणसी के न्यू कॉलोनी निवासी भेलपुर के जनार्दन से मिलवाया था। कहा था कि जनार्दन का पुलिस भर्ती में जुगाड़ है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा। सतवंत ने कहा कि उसके कागजों में कुछ कमी है। इस पर उसे जनार्दन ने फतेहगढ़ के प्रिंस कमल से मिलवाया, कहा कि वह उसके सारे दस्तावेज तैयार करा देगा।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती बोर्ड, लखनऊ से इस मामले में जानकारी की गई तो पता चला वहां इस नाम के अभ्यर्थी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में अभ्यर्थी सतवंत कुमार, मुखनाथ, जनार्दन और प्रिंस कमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि सतवंत कुमार, मुखनाथ और जनार्दन हिरासत में हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed