{"_id":"668185487882fda4f602c65f","slug":"up-body-of-a-missing-student-from-madrasa-found-in-a-well-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मदरसा से लापता छात्र का कुएं में मिला शव, प्लास्टिक टेप से मुंह-हाथ, पैर रस्सी से बांधकर बोरी में भरा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मदरसा से लापता छात्र का कुएं में मिला शव, प्लास्टिक टेप से मुंह-हाथ, पैर रस्सी से बांधकर बोरी में भरा था
Sun, 30 Jun 2024 09:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:52 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में लापता छात्र का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में मदरसा से लापता छात्र का बोरे में बंधा शव कुएं में उतराता मिला। मदरसे से 300 मीटर दूर रविवार शाम शव मिलने के बाद खलबली मच गई। पुलिस दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा निवासी अख्तर अली का पुत्र आलिम (9) सौंरा स्थित उल्मा मदरसा में दो माह से अरबी पढ़ता था। करीब पांच दिन पहले घर से मदरसा गया था। परिजनों ने बताया कि आलिम मदरसे में ही ठहरता था।
शनिवार को मदरसे से शाम करीब पांच बजे मौलवी रकीमुद्दीन ने आलिम के लापता होने की परिजनों को खबर दी। परिजनों ने देर रात तक बच्चे की खोजबीन की। कोई सुराग न लगने पर उन्होंने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सुबह खोजबीन का आश्वासन दिया। परिजन मदरसे के आसपास सुबह खोजबीन को पहुंचे। मदरसे से 300 मीटर दूर कुएं से कुछ दूर आलिम की चप्पल पड़ी देखी। कुएं के आसपास झाड़ियों व जंगल में भी खोजा। चरवाहों ने शाम करीब पांच बजे कुएं में बोरा उतराता देखा। चर्चा फैलने पर परिजन दोबारा कुएं के पास पहुंचे। कांटे के सहारे बोरा बाहर निकाला गया। बोरा खुलने पर परिजनों के होश उड़ गए। बच्चे के रस्सी से हाथ, पैर और मुह प्लास्टिक टेप से बंधा था।

परिजनों की सूचना पर शनिवार सुबह रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बच्चे का गला दबाकर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंका गया है। मां ने आरोप लगाया है कि बेटे ने कई बार मदरसे के मौलाना व एक अन्य पर गाली गलौज व मारपीट की बात बताई थी। मां की तहरीर के आधार पर मौलाना हाफिज व बिल नवाज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। - विजयशंकर मिश्रा, एएसपी