फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP Board Result: Mansi tops High School, Vappa Rawal tops Intermediate in Chitrakoo

UP Board Result: चित्रकूट में हाईस्कूल में मानसी व इंटरमीडिएट में वप्पा रावल ने मारी बाजी

Thu, 23 Apr 2026 09:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 23 Apr 2026 09:57 PM IST
सार

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UP Board Result: Mansi tops High School, Vappa Rawal tops Intermediate in Chitrakoo
मानसी व वप्पा रावल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम बृहस्पतिवार की शाम को जारी हुआ। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा नतीजों में बेटी और बेटों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई। इंटर में बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटर का छात्र वप्पा रावल सिंह व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज का आकाश सिंह ने जिले में पहला स्थान पाकर परचम लहराया। साथ ही दोनों ने प्रदेश में संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल में कालिका देवी इंटर कॉलेज पुरवां तरौंहा की छात्रा मानसी तिवारी ने जिले में पहला व प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटर में तीन व हाईस्कूल में पांच छात्रों ने परचम लहराया है। वहीं कालिका देवी इंटर कॉलेज की एक छात्रा व एक छात्र ने नाम रोशन किया है। इंटर का छात्र वप्पा रावल सिंह व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज का आकाश सिंह ने 96-96 प्रतिशत लाकर संयुक्त रूप से जिले में पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वहीं चित्रकूट इंटर कॉलेज का सिद्धार्थ नारायण श्रीवास्तव ने 93.60 फीसदी लाकर दूसरा और शांति देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी की छात्रा अंशिका देवी ने 92.40 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटर में बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का रोहित कुमार ने 92.20 फीसदी अंक में चौथा, शंकर इंटर कॉलेज देवकली की मुस्कान ने 91.20 ने पांचवां, प्रदीप कुमार, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज का दिलीप कुमार व विपिन पाल ने संयुक्त रूप से छठवां 90.20, लवलेश ने 90 फीसदी अंक में सातवां, चित्रकूट इंटर का यमुना प्रसाद ने 89.80 अंक में आठवां, गोस्वामी इंटर कॉलेज छीबों की अंशिका सिंह व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की दीपा देवी ने 89.60 अंक में संयुक्त रूप से नौवां, शंकर इंटर कॉलेज देवकली की अंशिका वर्मा ने 89.40 फीसदी अंक में दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में बेटी मानसी ने मारी बाजी
हाईस्कूल में कालिका देवी इंटर कॉलेज की छात्रा मानसी तिवारी ने 96.83 फीसदी अंक लाकर पहला व अथर्व मिश्रा ने 96.33 फीसदी अंक लाकर दूसरा, बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र अनुपम त्रिपाठी ने 95.17 अंक तीसरा, श्री महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज की छात्रा श्रुति देवी व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोढ़वारा की यशी यादव ने संयुक्त रूप से 94.50 को चौथा, बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र अभिषेक सिंह व जीडीएनडीएसएन इंटर कॉलेज के छात्र मोहित कुमार ने 94.17 में पांचवा, केएलपी मेमोरियल इंटर कॉलेज कलवलिया सड़क तेरा बुजुर्ग के अरुण कुमार ने 93.67 अंक से छठवां, सीपी सिंह आवासीय इंटर कॉलेज चकला राजरानी के प्रांजल मिश्रा ने 93.50 अंक से सातवां, बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र शोभित सिंह व कंचन ने संयुक्त रूप से 93.33 अंक लाकर आठवां, सीपी सिंह आवासीय इंटर कॉलेज चकला राजरानी के अंश कुमार ने 93.17 फीसदी अंक लाकर नौवां व जेएम इंटर कॉलेज की एकता पटेल ने 93 फीसदी अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed