फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPMSP UP Board Result 2020: boy writes in board copy please pass me sir as i was unable to study due to girlfriend father last rites

UP Board Result 2020: प्रेमिका के पिता की तेरहवीं के चलते नहीं पढ़ सका, पास कर दें

Fri, 22 May 2020 03:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
UPMSP UP Board Result 2020: boy writes in board copy please pass me sir as i was unable to study due to girlfriend father last rites
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षार्थियों की ओर से पास करने को लेकर अजब-गजब गुहार सामने आ रही हैं। गणित विषय की एक उत्तर पुस्तिका में लिखा मिला कि गुरुजी, थोड़ा मेरा ध्यान रख लीजिएगा। परीक्षा के समय मेरी प्रेमिका के पिता गुजर गए थे। 13 दिन उसी के घर रहना पड़ा। उसे भावनात्मक सपोर्ट देना था, इस वजह से पढ़ाई नहीं कर पाया। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुझे पास कर दीजिएगा। इसे पढ़कर शिक्षक खूब हंसे। मूल्यांकन करने वाले परीक्षक सचिन कुमार ने कहा कि 10वीं के गणित विषय की कॉपी में छात्र ने बहुत कम ही सवाल हल किए थे।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि किसी परीक्षार्थी ने रासायन विज्ञान के पेपर में जीव विज्ञान के उत्तर दिए हैं तो किसी ने एक ही लाइन को कई बार रिपीट किया है। वहीं कई मामले ऐसे भी मिले हैं, जिनमें प्रश्न कुछ और उत्तर कुछ लिखा है। उत्तर पुस्तिकाओं में 500-500 रुपये के नोट भी खूब निकल रहे हैं।
विज्ञापन


यहां पढ़ें अमर उजालाः माई रिजल्ट प्लस

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि इस बार जो कॉपियां जांचने को आईं हैं, उनमें छात्रों ने बहुत कम लिखा है। ऐसा लग रहा है कि छात्र नकल की मंशा से आए थे लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने डीआईओएस से मूल्यांकन केंद्रों पर सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है। डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर दोबारा सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed