फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP Board 12th Result 2022: Divyanshi of Fatehpur becomes UP topper

UP Board 12th Result 2022: फतेहपुर की दिव्यांशी बनीं यूपी टॉपर, इंटरमीडिएट में पाए 95.4 प्रतिशत अंक

Sat, 18 Jun 2022 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jun 2022 11:07 PM IST
सार

दिव्यांशी ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई तो जारी ही रखी, साथ ही फोन के माध्यम से अलग-अलग विषयों के अध्यापकों से भी संपर्क बनाए रखा।

विज्ञापन
UP Board 12th Result 2022: Divyanshi of Fatehpur becomes UP topper
दिव्यांशी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के राधानगर निवासी दिव्यांशी सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक पाकर इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दिव्यांशी को 500 में से 477 अंक प्राप्त हुए हैं। दिव्यांशी की मां जावित्री देवी गृहणी और पिता राधाकृष्ण रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं। दिव्यांशी का कहना है कि वह आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन


 जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर की छात्रा दिव्यांशी ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई तो जारी ही रखी, साथ ही फोन के माध्यम से अलग-अलग विषयों के अध्यापकों से भी संपर्क बनाए रखा। तीन बहनों में दिव्यांशी दूसरे नंबर की हैं और एक छोटा भाई जय भी है।
विज्ञापन


बड़ी बहन दीक्षा 10वीं में प्रदेश की सूची में सातवें और इंटर में प्रदेश की सूची में चौथे स्थान पर रह चुकी हैं। छोटी बहन दीप्ती हाईस्कूल की छात्रा है। भाई जय सातवीं का छात्र है। दिव्यांशी की सफलता से परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा। माता-पिता बार-बार उसका माथा चूमते रहे, मोहल्ले के लोग और नाते-रिश्तेदार भी बधाई के लिए देर शाम तक उसके घर पहुंचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed