फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: Bloodied corpse of a farmer found in a field in Auraiya

औरैया: किसान का लहूलुहान शव खेत में मिला, पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

Sun, 20 Dec 2020 11:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Dec 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
UP: Bloodied corpse of a farmer found in a field in Auraiya
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में गांव जमालीपुर में रविवार को एक किसान का शव खेत में लहूलुहान हालत में मिला। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी व सीओ ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव जमालीपुर निवासी राणा उर्फ भूरे (52) पुत्र रामकुमार यादव शनिवार की शाम रोजाना की तरह खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर गए थे। रविवार की सुबह सात बजे तक न लौटने पर पत्नी सीता देवी खोजबीन के लिए घर से ट्यूबवेल की ओर जा रही थीं।
विज्ञापन


रास्ते में एक खेत पर राणा उर्फ भूरे का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ, प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर शशांक राजपूत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अपर्णा गौतम व एएसपी कमलेश दीक्षित ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मौके पर एक शॉल मिला है।


मृतक राणा उर्फ भूरे के सिर पर पीछे से किसी भारी वस्तु से हमला किया जाना प्रतीत हो रहा है। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि परिजनों की आशंका जताने पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed