{"_id":"5ef4df658ebc3e42f4415de8","slug":"up-bjp-mla-posted-on-facebook-wrote-that-all-honest-then-why-no-work-is-done-without-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा सब ईमानदार तो रिश्वत के बिना क्यों नहीं होता कोई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा सब ईमानदार तो रिश्वत के बिना क्यों नहीं होता कोई काम
Thu, 25 Jun 2020 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने फेसबुक पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सवायजपुर एसडीएम पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने पूरी व्यवस्था पर ही चोट कर दी।
अपनी फेसबुक आईडी पर विधायक ने गुरुवार सुबह लिखा है कि मुख्यमंत्री, सरकार, जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ सभी ईमानदार। फिर क्यों नहीं होता बिना रिश्वत के कोई काम। सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बीते दिनों एसडीएम सवायजपुर मनोज सागर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

Trending Videos
इस शिकायत पर जनपद स्तर से फौरी तौर पर एक जांच कमेटी भी बनाई गई है। बुधवार को अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था और यह मामला सुर्खियों में है। अब अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए पहचान रखने वाले गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने भी व्यंगात्मक लहजे में पूरी व्यवस्था पर बड़ी टिप्पणी की है।
फेसबुक पर सक्रिय रहने वाले विधायक श्यामप्रकाश ने अपनी आईडी से की गई पोस्ट में मुख्यमंत्री, सरकार, जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ को ईमानदार बताते हुए सवाल भी खड़ा किया है। उन्होंने पूछा है कि फिर भी बिना रिश्वत के कोई काम क्यों नहीं होता।
विधायक की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। सवायजपुर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से एसडीएम की भ्रष्टाचार की शिकायत किए जाने की खबरें आने के बाद गोपामऊ विधायक की इस पोस्ट के लोग अलग-अलग निहतार्थ निकाल रहे हैं।