फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP B.Ed Entrance Exam 2022, Due to minus marking, candidates did not take the risk, the number of absent students will be updated

UP B.Ed Entrance Exam 2022: बीएड के पेपर में नहीं चला तुक्का, माइनस मार्किंग के चलते अभ्यर्थियों ने नहीं लिया रिस्क

Wed, 06 Jul 2022 07:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Jul 2022 07:43 PM IST
सार

यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें अभ्यर्थियों का तुक्का नहीं चला और माइनस मार्किंग के चलते अभ्यर्थियों ने रिस्क भी नहीं लिया। 

विज्ञापन
UP B.Ed Entrance Exam 2022, Due to minus marking, candidates did not take the risk, the number of absent students will be updated
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों का तुक्का नहीं चला। माइनस मार्किंग के चलते अभ्यर्थियों ने परीक्षा को लेकर रिस्क नहीं लिया। जितने सवाल आते थे, उतने ही उत्तर दिए। अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर काफी सरल रहा। कोई भी प्रश्न बाहर से नहीं आया था। वैकल्पिक पेपर के लिए तीन घंटे काफी अधिक समय रहा। कई छात्रों का पेपर एक घंटे में पूरा हो गया था। राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2022 के लिए शहर में 42 केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन

इसमें से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कैंपस में भी दो परीक्षा केंद्र बने थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तथा दूसरीपाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई।  परीक्षा में 20,803 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। नोडल प्रभारी डॉ. रश्मि गोरे ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले ही छात्रों को एंट्री दे दी गई। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से सभी अभ्यर्थियों को कोरोना किट दी गई, जिसमें मास्क और सैनिटाइजर था। पहली पाली में जनरल साइंस और भाषा का पेपर था और दूसरी पाली में विषयवार प्रश्न पूछे गए थे।

विज्ञापन

पेपर काफी आसान रहा। बस तुक्का लगाने के बजाए जो आता था, उतने ही प्रश्नों के जवाब दिए।  -काजल, कल्याणपुर

समय काफी अधिक था, तीन घंटे लिखित पेपर के लिए होने चाहिए। वैकल्कि प्रश्नों वाला पेपर एक ही दिन में पूरा हो गया था। -सलोनी, फतेहपुर

बिना किसी कोचिंग की मदद के परीक्षा दी। पेपर सरल होने से काफी अच्छा गया। सवा घंटे में पेपर पूरा कर लिया।  -अंशिका, कल्याणपुर

मिस यूनिवर्स कांटेस्ट कहां हुआ था, पॉलिटिकल प्रश्न पूछे गए थे। लेकिन सवाल आसान थे।  -संध्या, हंसपुरम्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed