फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Attempted to rape a girl in unnao and thrown from the terrace

यूपी: दुष्कर्म में असफल युवक ने युवती का गला दबाया, सांसे चलती देख छत से फेंका, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jul 2021 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Jul 2021 11:19 PM IST
सार

उन्नाव में शुक्रवार को युवती को घर में अकेला देखकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर उसकी हत्या करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
UP: Attempted to rape a girl in unnao and thrown from the terrace
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के बीघापुर में दुष्कर्म में असफल होने पर पड़ोसी युवक ने युवती को जमकर पीटा। फिर छत से नीचे फेंक दिया। गमछे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। ईंट से चेहरे पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को परिजनों ने शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के माता-पिता व दो भाई गुरुवार को खेत में धान की पौध लगाने गए थे। युवती को घर में अकेला देख पड़ोस में रहने वाला सूरज सिंह सुबह 10 बजे उसके घर में घुस गया।
विज्ञापन


सूरज ने उसे दबोच कर जबरदस्ती की कोशिश की। विरोध करने पर पीटा। किसी तरह खुद को छुड़ाकर छत पर पहुंची तो नीचे फेंक दिया। बाद में जीने के रास्ते उसके पास पहुंचा। गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ईंट से नाक के नीचे के हिस्से पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह बेहोश हो गई। मृत समझ आरोपी भाग निकला। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि पीड़िता सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवती के कलमबंद बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed