फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Assembly Election 2022 Kanpur City Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : कानपुर में चुनावी मुद्दों पर संग्राम, इन पांच बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा, पढ़िए किसने क्या बोला?

Mon, 27 Dec 2021 10:49 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Dec 2021 10:49 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को कानपुर पहुंचा। यहां सुबह आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' हुई। लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Kanpur City Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
कानपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते आम लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के औद्योगिक शहर कानपुर में विकास कार्यों पर आम लोगों की मिलीजुली राय मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार के कामकाज की तारीफ की वहीं, कुछ लोगों ने सरकार की कमियां भी गिनाईं। खासतौर पर पांच मुद्दों को जोरशोर से यहां के लोगों ने उठाया। पढ़िए किसने क्या बोला? 
विज्ञापन


1. विकास : कानपुर समेत पूरे प्रदेश में काफी विकास कार्य हुए हैं। आरके अग्रवाल ने कहा कि कानपुर पहले से बेहतर हो गया है। यहां की सड़कें बहुत अच्छी हो गई हैं। बिजली 24 घंटे आती है। स्ट्रीट लाइट बेहतर हो गई है। सुरक्षा की व्यवस्था अच्छी है। विकास अच्छा हो रहा है। महेंद्र वाजपेयी ने कहा कि यहां पिछले चार-पांच साल में कोई विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है। यहां जो काम हुआ है, वो पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी ने किया। जाफरी ने कहा कि केशवपुरम के पास आज तक सड़क नहीं बनी है। वहां मंत्री भी रहते हैं। 
विज्ञापन


महेंद्र तिवारी ने कहा कि जितना विकास भाजपा के विधायकों ने किया है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया। जिस संजीव दरियाबादी की बात हमारे साथी कर रहे हैं, वो केवल अपनी जेब भरकर गए। महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि पहले सुअर का अड्डा हुआ करता है। यहां कूड़े-कचड़े हुआ करती थी। स्ट्रीट लाइट बेहतर हुई है। अखिलेश कहते हैं कि उन्होंने एक एक्सप्रेस वे बनाया था, योगी ने आठ एक्सप्रेस-वे बनाने का काम किया। पांच एम्स बन रहे हैं। मेट्रो का उद्घाटन हो रहा है। योगी आदित्यनाथ ने सुशासन दिया है। आज गुंडे बदमाश डरे हुए हैं। श्रमिक बस्ती का मामला हमारे विधायक ने उठाया। आज उसपर कमेटी बन गई है। 

2. महंगाई : पवन सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आम लोग परेशान हैं। शेर सिंह यादव ने कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। महंगाई से जनता परेशान है। बेरोजगारी बढ़ गई है। एक अन्य युवक ने कहा कि बहुत महंगाई हो रही है। 

3. रोजगार : रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी योजनाओं से स्वरोजगार बढ़ा है। युवा अब स्वरोजगार की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजगार का मतलब केवल सरकारी नौकरी नहीं होती है। त्रिपाठी के मुताबिक, लेबर कानून में रिफॉर्म आया है। इसका फायदा मजदूरों को मिलेगा। मजदूरों की हालत पहले से काफी बेहतर हुई है।

आशीष द्विवेदी ने कहा कि रोजगार की बिल्कुल कमी नहीं है। पहले भी नौकरी थी, आज भी है। आज दिक्कत ये है कि सुबह से ही बहुत से युवा नशा करने लगते हैं। अगर उन्हें मजदूरी करने के लिए कहा जाए तो वो नहीं करेंगे। 

4. कानून व्यवस्था : भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने कहा कि इस सरकार ने अपराध पर लगाम लगाया। मुख्तार अंसारी को आज तक कोई गाजीपुर जेल से नहीं हटा पाया था, योगी आदित्यनाथ ने उसे पहले पंजाब और फिर बांदा जेल में भेजा। अगर फिर से योगी की सरकार आएगी तो पांच हजार से ज्यादा अपराधी जेल जाएंगे। 

सुरेश शर्मा ने कहा कि शास्त्रीनगर में जितने अवैध कब्जे थे, सब भाजपा सरकार ने खाली करवा दिया। एक युवक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग केवल गुंडागर्दी करते थे। अवैध कब्जा करते थे। 

मनु पांडेय ने कहा कि भाजपा ने केवल झूठे दावे और वादे किए हैं। इन लोगों ने कॉलोनी देने का वादा किया था, लेकिन आज तक नहीं दी। ये लोग कानून व्यवस्था की बात करते हैं। आज से चार दिन पहले ही एक 28 साल के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

5. स्वास्थ्य : एक युवक ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से यहां बहुत से भाजपा के कार्यकर्ता मरे, लेकिन योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ऑक्सीजन से कोई नहीं मरा। एक अन्य युवक ने कहा कि ऑक्सीजन का संकट अचानक हुआ। इसके लिए सरकार को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। एक अन्य युवक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed