{"_id":"6831c13c6a47d469cd02c866","slug":"up-assam-government-minister-handed-over-cheque-of-rs-5-lakh-to-family-of-shubham-dwivedi-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक, कहा- दुख की घड़ी में साथ हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक, कहा- दुख की घड़ी में साथ हैं
Sat, 24 May 2025 06:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 May 2025 06:24 PM IST
सार
Kanpur News: हाथीपुर स्थित शुभम द्विवेदी के घर असम सरकार के कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास पहुंचे। परिजनों से भेंट कर शुभम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
असम सरकार के मंत्री शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले कानपुर के हाथीपुर गांव के रहने वाले शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे असम सरकार के कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का शोक संदेश देते हुए पांच लाख की आर्थिक मदद की तथा दुख की घड़ी में सदैव साथ खड़े रहने की बात कही।
विज्ञापन
असम सरकार के प्रधान सचिव दिवाकर नाथ मिश्रा और पत्नी अंजू रानी वैश्य के साथ दिवंगत शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे। पंचायत और ग्रामीण विकास /पर्यटन मंत्री रंजीत कुमार दास ने शुभम द्विवेदी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार से कहा कि असम सरकार सदैव आपके साथ है। इस दुख की घड़ी में असम की सरकार एवं असम के लोग आपके परिवार की एक छोटी सी मदद करना चाह रहे हैं। सरकार की तरफ से पांच लाख रुपए का चेक शुभम की पत्नी ऐशान्या को दिया।
विज्ञापन
इस दौरान शुभम के पिता संजय द्विवेदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि असम सरकार हमारे दुख में साथ खड़ी हुई हम परिवार सहित आभारी हैं। मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास ने कहा कि असम सरकार द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सभी 27 लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद प्रदान की गई है इस दुख की घड़ी में असम सरकार सभी 27 परिवारों के साथ है।
विज्ञापन
शुभम द्विवेदी के चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि 30 मई को प्रधानमंत्री कानपुर आ रहे हैं। उसमें हमारे परिवार को प्रधानमंत्री जी से काफी उम्मीदें हैं। हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री हमारे परिवार से मिलेंगे और जो हमारी मांगे हैं उनपर विचार करेंगे।