{"_id":"5feab245e9d6612c3c242ebf","slug":"up-adhajala-dead-body-found-in-hardoi-wanted-in-case-of-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पत्नी ने गला दबाकर की हत्या, शव जलाया, महिला हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पत्नी ने गला दबाकर की हत्या, शव जलाया, महिला हिरासत में
Tue, 29 Dec 2020 10:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में वांछित युवक का अधजला शव मंगलवार को तड़के शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूति नगर स्थित उसके मकान में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पत्नी ने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव जलाने की जानकारी पुलिस को दी है। सांडी थाना क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी उमेश (44) पुत्र लालाराम लगभग 20 दिन से पत्नी सुमन और एक पुत्र के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूति नगर स्थित किराए के मकान में रहता था।
वह सांडी थाना क्षेत्र में दर्ज आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के एक मामले में वांछित था। मंगलवार को तड़के एक व्यक्ति ने डायल यूपी 112 पर पुलिस को इस मकान से धुआं उठने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो एक व्यक्ति का शव जलता मिला।

Trending Videos
इस बीच शहर कोतवाल जगदीश यादव भी मौके पर पहुंच गए। कमरे की तलाशी के दौरान मिले कुछ अभिलेखों से मृतक की शिनाख्त उमेश के रूप में हुई। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और आवश्यक नमूने लिए गए।
पुलिस घटना की जांच कर रही थी, तभी मृतक की पत्नी सुमन कोतवाली पहुंची और कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने पत्नी सुमन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बताई।
सीओ सिटी विकास जायसवाल के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया है कि उसने गला दबाकर उमेश की हत्या की है। इसके बाद पुराने कपड़े डालकर शव को आग लगा दी और घर से चली गई। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस हिरासत में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि सुमन उमेश की दूसरी पत्नी थी, जबकि उमेश भी सुमन का दूसरा पति था।