{"_id":"5e478f0e8ebc3ee5a6165191","slug":"up-112-police-willt-take-care-of-the-old-age-people-living-alone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकेले रहने वाले बुजुर्गों का रोज हालचाल लेगी यूपी-112 पुलिस, पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेले रहने वाले बुजुर्गों का रोज हालचाल लेगी यूपी-112 पुलिस, पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी
Sat, 15 Feb 2020 12:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों का यूपी-112 पुलिस हर रोज हालचाल लेगी। शुक्रवार को कानपुर में परेड चौराहे पर गश्त के दौरान डीआईजी अनंत देव ने सभी थानेदारों को यह निर्देश दिया है।
डीआईजी अनंत देव ने बताया कि 90 बाइक और 50 रिस्पांस वाहनों पर करीब 900 से ज्यादा पुलिस कर्मी दो शिफ्ट में तैनात हैं। अभी तक इनकी भूमिका केवल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में करने की है।

हर रोज औसत 40-50 कॉल आती हैं, जिनमें पीआरवी को मौके पर पहुंचना पड़ता है। बाकी समय इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पूरे दिन खाली रहते हैं। डीआईजी ने थानेदारों को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और अपराधियों का ब्यौरा पीआरवी को उपलब्ध कराएं।
वे भी अपराधियों पर नजर रखेंगे। डीआईजी ने कहा कि अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सूची बनाकर पीआरवी को दी जाएगी। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी रोजबुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल लेंगे और उनकी समस्याएं सुलझाएंगे।