फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Two friends died in a road accident

Unnao Accident: गंगा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

Tue, 08 Nov 2022 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Nov 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Two friends died in a road accident
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव जिले में बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर गोशाकुतुब गांव के सामने तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। तीनों दोस्त बांगरमऊ के नानामऊ घाट कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। तीनों हरदोई के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है। हरदोई, बिलग्राम के मढ़िया निवासी सुरेशचंद्र का बेटा प्रमोद (20), कासिमपुर थानाक्षेत्र के गांव छोटईखेड़ा मठौली निवासी प्रकाश गौतम का बेटा नीरज (16) और जुगुल किशोर रैदास का बेटा अंकुल (21) के साथ घर में बिना किसी को जानकारी दिए सोमवार रात बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन


बाइक प्रमोद चला रहा था। तीनों बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर गोशाकुतुब गांव के पास पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बोलेरों ने तीनों कुचलत दिया।  पुलिस ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने प्रमोद और अंकुल को मृत घोषित कर दिया। नीरज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। गाड़ी कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed