फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Tractor trolley overturned, two workers died

Unnao: गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो श्रमिकों की मौत, चालक की हालत गंभीर

Mon, 21 Nov 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 12:10 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Unnao: Tractor trolley overturned, two workers died
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में बिहार-मौरावां मार्ग पर मलौना गांव के पास गिट्टी लादकर जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलट गया। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल रायबरेली जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। रायबरेली जिले के थाना खीरों के गांव लगड़ाखेड़ा स्थित ट्रेडर्स की दुकान से गिट्टी लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली बिहार-मौरावां मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र के मलौना गांव के पास बेकाबू होकर पलट गया।

विज्ञापन


हादसे में ट्रॉली पर बैठे रायबरेली के थाना खीरों के गांव चक निवासी लाखन (40), लंगखड़ा गांव के रामकुमार (60) और रामप्रसाद (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर मौके पर पहुंचे और गिट्टी के बीच फंसे तीनों श्रमिकों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। तीनों को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने रामकुमार और रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि लाखन की हालत गंभीर देख स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बिहार-मौरावां मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर बिखरी गिट्टी को किनारे कराकर रास्ता साफ कराया। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक रामप्रसाद की पत्नी रामावती के अलावा एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। मृतक रामकुमार की पत्नी दुर्गादेई के साथ दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि रफ्तार तेज होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed