फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Sextortion, Young man trapped in obscene video calling, then the game of cheating started

Unnao Sextortion: अश्लील वीडियो कॉलिंग के फेर में फंसा युवक, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 22 Jan 2023 08:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Jan 2023 08:37 PM IST
सार

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में एक युवक सेक्सटॉर्शन के चुंगल में फंस गया। युवक को वीडियो कॉलिंग करके एक लड़की अश्लील हरकतें करने लगी। कुछ देर बाद युवक का वीडियो बनाए जाने और वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की वसूले लिए गए।

विज्ञापन
Unnao Sextortion, Young man trapped in obscene video calling, then the game of cheating started
सेक्सटॉर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को निशाना बनाया। ठगों ने उसके वाट्सएप पर अंजान नंबर से कॉल की और उसे एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया। इस दौरान ठगों ने युवक का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

विज्ञापन

इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने और बदनामी का डर दिखाकर दो लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर ठगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि सोमवार को उसके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसी नंबर से वीडियो कॉल आने लगी। उसने कॉल नहीं उठाई, तो ठग ने उसे बार-बार वीडियो कॉल की। कॉल उठाने पर उसे एक युवती आपत्तिजनक हालत में दिखी। इस पर उसने वीडियो कॉल काट दी। इसके बाद उसके फोन पर दूसरे नंबर से फोन आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
फोन करने वाले ने खुद को पुलिस कांस्टेबल बताकर युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाने पर रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दी। कांस्टेबल ने युवक से रिपोर्ट न करने के एवज में रुपये मांगे। पीड़ित ने बताया कि उसने पहली बार में ठगों के बताए खाते पर 35 हजार 999 रुपये भेजे।

पीड़ित ने साइबर डेस्क पर की शिकायत
इसके बाद आरोपियों ने अक्सर उस पर रुपये का दबाव बनाया और दो लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने थाने की साइबर डेस्क पर शिकायत कर ठगों पर कार्रवाई करने की अपील की है। फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फब्तियां कस रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
वहीं, औरास थाना क्षेत्र के सीमऊ गांव निवासी वसीम संडीला चकलवंशी रोड पर खड़े होकर महिलाओं को देखकर फब्तियां कस रहे युवक को हल्के के दरोगा सुशील पांडेय ने लोगों की शिकायत पर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed