फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao scandal: court summons 6, including female constable in murder of rape victim's father

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में महिला सिपाही समेत 6 को अदालत ने दिल्ली बुलाया

Tue, 10 Sep 2019 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 10 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unnao scandal: court summons 6, including female constable in murder of rape victim's father
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
उन्नाव से विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या व अन्य मामलों में सीबीआई के छह गवाहों को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में गवाही के लिए तलब किया गया है। 
विज्ञापन


3 अप्रैल 2018 को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता की बेरहमी से पिटाई की थी और उचित इलाज कराए बिना ही पुलिस ने पीड़िता के पिता पर आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। जहां हालत बिगड़ने पर उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


 

गवाह अलग-अलग तारीखों में तलब

Unnao scandal: court summons 6, including female constable in murder of rape victim's father
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता की कार हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही थी। 28 अगस्त को पीड़िता के रायबरेली में हुए रहस्यमय हादसे का शिकार होने के बाद मामला दिल्ली स्थानांतरित हो गया था। अब तीस हजारी कोर्ट के न्यायाधीश की ओर से सीबीआई के गवाहों को कोर्ट गवाही के लिए बुलाया गया है।

इसमें माखी गांव के मजरा सरांय थोक निवासी दो लोगों को 16 सितंबर की सुबह 10 बजे तक कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिये गए हैं। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही को 16 सितंबर व सदर तहसील में तैनात एक नायब तहसीलदार, उन्नाव शहर निवासी एक टीवी चैनल के पत्रकार और माखी थाना में तैनात रहे कानपुर देहात निवासी एक अन्य पुलिस कर्मी को 13 सितंबर को कोर्ट में गवाही के लिए सम्मन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed