फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Repeated marriage to grab government money

Unnao: सरकारी धन हड़पने के लिए दोबारा रचा ली शादी, ग्राम पंचायत प्रधान के परिवार की है युवती, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 19 Feb 2024 02:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Feb 2024 02:04 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी धन हड़पने के लिए एक युवती ने दोबारा शादी रचा डाली।

विज्ञापन
Unnao: Repeated marriage to grab government money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी धन हड़पने के लिए विवाहित जोड़े ने शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दोबारा शादी रचा डाली। दोनों का 10 मई 2023 में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। अधिकारियों ने जांच के बाद वधू को दी जाने वाली 35 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान रोक दिया है। दिया गया सामान भी वापस लिया जाएगा।

विज्ञापन


मामला सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगतपुर का है। यहां की रहने वाली ग्राम प्रधान के परिवार की रेखा पुत्री देवदत्त उर्फ पुत्तन का विवाह 10 मई 2023 को कुंंभी अकबरपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र मक्खन लाल के साथ हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि 10 मई को बरात आई थी और जयमाल के साथ रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए रेखा ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया। ग्राम प्रधान के परिवार का मामला होने से जिम्मेदारों ने भी क्लीनचिट दे दी।

विज्ञापन

शनिवार को बीघापुर ब्लॉक में हुए सामूहिक विवाह समारोह में रेखा और जितेंद्र ने फिर से विवाह रचा लिया। एडीओ समाज कल्याण ब्रह्मदेव पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरी गहनता से जांच कराई जा रही है। आरोप सच साबित हुआ तो वर-वधू से रिकवरी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेखा और जितेंद्र के पूर्व विवाहित होने का मामला जानकारी में आया है। योजना के तहत वधू को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान रोक दिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पूर्व विवाहित होने की पुष्टि हुई तो दिया गया सामान भी वापस लिया जाएगा व अन्य खर्च की रिकवरी कराई जाएगी। जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।- संध्या रानी, बीडीओ, सुमेरपुर ब्लॉक


 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लड़की के पात्र होने और अविवाहित होने की पुष्टि कर स्वीकृति दी जाती है। इसके बाद लड़की के खाते में 35 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है और 10 हजार कीमत का सामान भी दिया जाता है। प्रति जोड़ा छह हजार रुपये विवाह समारोह में भोजन व अन्य व्यवस्था पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed