{"_id":"5ecd4f12f517633708689be9","slug":"unnao-old-man-dies-due-to-a-collision-with-scorpio-on-arto-s-plate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: एआरटीओ की पट्टिका लगी स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रक का पीछा करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: एआरटीओ की पट्टिका लगी स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत, ट्रक का पीछा करते समय हुआ हादसा
Wed, 27 May 2020 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 27 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन की कार स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र में मौरंग से भरे ट्रक का पीछा कर रही उन्नाव रजिस्ट्रेशन नंबर की एआरटीओ की पट्टिका लगी स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध किसान की मौत हो गई। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खंती में चला गया। ग्रामीण दौड़े तो स्कार्पियो सवार लोग भाग निकले। आक्रोशित ग्रामीणों ने बक्सर-सुमेरपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की बात कही तब करीब तीन घंटे बाद लोग सड़क से हटे। पुलिस ने स्कॉर्पियो नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी स्कॉर्पियो सवार लोग कई महीने से इलाहाबाद हाईवे से बक्सर पुल के रास्ते जिले में आने वाले भार वाहनों से उगाही की जा रही थी।
बारासगवर थाना क्षेत्र के दुर्गागंज नारायणपुर गांव निवासी 65 वर्षीय किसान सतगुरु सुबह 7 बजे साइकिल से घरेलू सामान लेने ऊंचगांव जा रहे थे। बक्सर- सुमेरपुर मार्ग पर पजन खेड़ा गांव के पास ट्रक मौरंग लदे ट्रक का पीछा कर रही एआरटीओ की पट्टी लगी स्कॉर्पियो ने सतगुरु को तेज टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे खंती में चली गई। ग्रामीण दौड़े तो कार सवार लोग भाग निकले। वृद्ध की मौत से आक्रोशित परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों ने बक्सर-सुमेरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और एआरटीओ प्रवर्तन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामें की सूचना पर एसओ बारासगवर हरप्रसाद अहरवार पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से इसी स्कॉर्पियो में सवार लोग रात से सुबह तक भार वाहनों का पीछा कर कार्रवाई की भय दिखाकर लाखों की वसूली कर रहे थे। कई बार पुलिस को सूचना भी दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस व क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों के समझाने पर लोग शांत हुए और करीब तीन घंटे बाद जाम खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसओ हरप्रसाद अहरवार ने बताया कि स्कॉर्पियो नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्कॉर्पियो में एआरटीओ लिखी पट्टिका भी है। बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन सहदेव पाल को थाना बुलाया गया था। उन्होंने इस वाहन को अपने निजी प्रयोग के लिए किराए पर ले रखने की बात बताई है। कार किसी जितेंद्र यादव के नाम से रजिस्टर्ड है, जांच की जा रही है।

घटना के बाद ग्राीमणों में आक्रोश
- फोटो : amar ujala
पुलिस की घुड़की पर भड़के लोग
सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर जाम लगाए लोगों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और जाम लगाने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तो लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर सवार उठाते हुए कहा कि इस वाहन में बैठकर लोग महीनों से जो कर रहे थे वह भी तो नियमानुसार नहीं था। पुलिस की इस धमकी से नाराज लोगों ने नारेबाजी भी की। हालांकि बाद में एसओ ने सभी को शांत करा दिया। लोगों मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग भी की।
एसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जिस स्कॉर्पियो से वृद्ध की मौत हुई है उसमें एआरटीओ लिखी पट्टिका भी मिली है। जांच में पता चला है कि इसी वाहन से एआरटीओ प्रवर्तन चलते थे। जांच की जा रही है।
एआरटीओ प्रशासन अनिल त्रिपाठी ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन से बात नहीं हो पाई है। उनके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं। जैसे ही कोई जानकारी होती है बताई जाएगी। घटना की सूचना पर बारासगवर थाने पहुंचे बीघापुर एसडीएम दयाशंकर पाठक ने एसओ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने दिए जांच के आदेश
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि अभी स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को जांच करके, कार के चालक का पता लगाने। यह गाड़ी इस मार्ग पर क्यों गई थी और उसमें कौन कौन लोग सवार थे। एआरटीओ प्रवर्तन की क्या भूमिका है। आदि बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।