फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Nine year old child dies due to dog bite

Unnao: कुत्तों ने नौ साल के बच्चे को नोंच डाला, मौत, खेत से तालाब जाते समय किया था हमला

Tue, 07 May 2024 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 May 2024 11:20 PM IST
सार

Unnao News: कुत्तों के हमले से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Unnao: Nine year old child dies due to dog bite
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत से तालाब की ओर आ रहे नौ साल के बच्चे पर करीब 10-12 कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे गिराकर पैर, पेट और गले में नोच डाला। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अजगैन कोतवाली के गुरुसहाय खेड़ा गांव निवासी हेमराज लोधी का बड़ा बेटा ऋषभ उर्फ गोलू (9) गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर गोलू अपने बाबा राजाराम के साथ खेत गया था। गर्मी लगने पर वह तालाब की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में 10 से 12 कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। पैर, पेट और गर्दन में कुत्तों के नोचने से वह गंभीर हो गया। काफी देर तक गोलू तालाब के पास पड़ा छटपटाता रहा। कुछ देर बाद खेत जा रहे अन्य ग्रामीणों ने गोलू को खून में लतपथ देखा तो खेत में काम कर रहे उसके बाबा को सूचना दी। बाबा, पौत्र को लेकर आनन-फानन सीएचसी पहुंचा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां केशकली, ई-रिक्शा चालक पिता हेमराज और और अन्य परिजन बेहाल हैं। गोलू की दो छोटी बहनों में रागिनी (3) और राधिका (5) हैं। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों ने बेटे का शव का पोस्टमार्टम कराने से फिलहाल इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed