फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Nagar Panchayat president printed MLA Kuldeep photo in advertisement of 15 August

पीएम मोदी सीएम योगी और अमित शाह के साथ दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सेंगर के फोटो ने मचाई खलबली

Fri, 16 Aug 2019 10:54 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 16 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Unnao Nagar Panchayat president printed MLA Kuldeep photo in advertisement of 15 August
रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के बधाई विज्ञापन में छाए दुष्कर्म आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर - फोटो : ANI

स्वतंत्रता दिवस पर अखबारों में छपे बधाई संदेश के पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, गृहमंत्री अमित शाह और विधानसभा अध्यक्ष सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ दुष्कर्म आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की फोटो ने खलबली मचा दी है। भाजपा के लोग सफाई दे रहे हैं कि  कुलदीप सेंगर का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


वहीं, एडीएम राकेश कुमार सिंह नेे बताया कि विज्ञापन सरकारी नहीं है। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की बधाई संदेश देने के लिए नगर पंचायत ऊगू के अध्यक्ष अनुज दीक्षित की ओर से अखबारों में प्रकाशित पोस्टर पर दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के फोटो लगाए गए हैं।
विज्ञापन

 

Unnao Nagar Panchayat president printed MLA Kuldeep photo in advertisement of 15 August
उन्नाव दुष्कर्म मामला - फोटो : ANI
पोस्टर में नगर पंचायत ईओ गृजेश कुमार वैश्य का भी नाम लिखा है। तिहाड़ जेल में बंद कुलदीप सेंगर से पिछले दिनों भाजपा ने किनारा करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद भी भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ आरोपी विधायक का फोटो सामने आने से लोगों में नई बहस छिड़ गई है।

यह पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा जिला महामंत्री सरोज सिंह चौहान ने बताया कि ऊगू नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज दीक्षित का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। वह पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं।
 

निकाय चुनाव में भाजपा ने अनुज पटेल को चुनाव लड़ाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। जिला महामंत्री ने बताया कि इसकी जानकारी वह संगठन को देंगे। वहीं, ऊगू नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज दीक्षित का कहना है कि कुलदीप सेंगर बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह अब भाजपा में भले ही न हों, लेकिन विधायक तो हैं ही।

रक्षाबंधन पर छलका विधायक की बहन का दर्द 
दुष्कर्म के आरोप में पिछले दो साल से जेल की सलाखों में कैद बांगरमऊ के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बहन का रक्षाबंधन त्योहार पर दर्द छलका। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में विधायक की बहन ने कहा कि आज चारों तरफ रौनक है। सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं। मैने अपने भाई को दो सालों से राखी नहीं बांधी। आप सोच रहे होंगे मै कौन हूं। मैं विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बहन हूं। अपनी पीड़ा बता वह सिसक पड़ीं।
 
विज्ञापन

Unnao Nagar Panchayat president printed MLA Kuldeep photo in advertisement of 15 August
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता की कार हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला
विधायक पर है दुष्कर्म का आरोप
यूपी के उन्नाव जिले से बांगरमऊ विधान सभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म और पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाकर पीड़िता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी।

विधायक ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद किशोरी के पिता की जेल में संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई थी। विधायक को हिरासत में लेकर सीबीआई मामले की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed