फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Murder, Young woman brutally murdered by slitting throat, blood-soaked body found in courtyard

Unnao Murder: युवती की गला रेतकर नृशंस हत्या, घर के पास अहाते में मिला रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Jun 2024 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 10:38 AM IST
सार

Unnao News: माखी थाना क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह पिता शौचालय के लिए गए, तो आहते में रक्तरंजित शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Unnao Murder, Young woman brutally murdered by slitting throat, blood-soaked body found in courtyard
Unnao Murder - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र के अमलोना गांव में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 30 मीटर दूर बने अहाते (गोड़े) में मिला है। सुबह करीब पांच बजे पिता अहाते में बने निजी शौचालय गया, तो बेटी का शव देखा।

विज्ञापन

पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया कि बेटी की शादी के लिए आज रिश्ते की बात पक्की करने जाना था। माखी थाना क्षेत्र के अमलोना गांव निवासी मोहिनी (22) पुत्री सरदार यादव कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रही थी। पुलिस की परीक्षा दे चुकी थी।
विज्ञापन

इसमें सफलता न मिलने पर दोबारा फिर तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे तक वह परिजनों के साथ रही। उसके बाद सभी ने खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रात में मोहिनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहाते में पड़ा था रक्तरंजित शव
शुक्रवार भोर पहर करीब पांच बजे पिता सरदार घर से करीब 30 मीटर दूर अपने अहाते  (गोड़े) में बने शौचालय में गए, तो वहां बेटी का रक्तरंजित शव देख बेहाल हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो मौके पर भीड़ लग गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

पिता ने अज्ञात पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया
हत्या की सूचना पर एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद, सीओ ऋषिकांत शुक्ला और माखी थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच जांच की। मृतका के पिता ने अभी अज्ञात पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक बेटी अपने पास मोबाइल भी नहीं रखती थी।

भाई के मोबाइल से पढ़ाई करती थी मोहिनी
वह अपने भाई के मोबाइल से पढ़ाई करती थी। सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी। दो भाइयों में अजय और विजय हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। अब इसी का नंबर था। उसके लिए शुक्रवार को लड़के की बातचीत करने जाना था। बेटी की हत्या से मां जनक दुलारी और अन्य परिजन बेहाल है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी हत्या की स्पष्ट वजह पता नहीं चल पा रही है। हर बिंदु पर जांच चल रही है। जिस मोबाइल से वह पढ़ाई करती थी, उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आखिर किसके बुलाने पर रात में गई युवती
परिजनों के मुताबिक बेटी की किसी से बात भी नहीं होती थी, वह मोबाइल भी नहीं रखती थी। फिर रात में 11 बजे जब वहां परिजनों के साथ रही, तो बाद में किसके बुलाने पर वह अहाते में गई थी। इस बिंदु पर भी जांच चल रही है। जिस दिन शादी की बातचीत करने जाना था उससे पहले ही युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed