{"_id":"696dbd6b9d81a25e9f0d8f33","slug":"unnao-missing-student-murdered-after-assault-body-found-in-field-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: लापता छात्र की कुकर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव, पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: लापता छात्र की कुकर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव, पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 19 Jan 2026 10:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:47 AM IST
सार
Unnao News: छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में लापता छात्र की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 11 साल का कक्षा चार का छात्र रविवार दोपहर से लापता था। बेटे के न मिलने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी पता चला कि बच्चों को पड़ोस में ही रहने वाले जैकू शुक्ला जो की बीएससी का छात्र है, वह उसे अपने साथ ले गया था। बच्चे के साथ वह भी लापता था। पुलिस तलाश कर रही थी। रात में जैकू तो घर लौट आया लेकिन बच्चा नहीं आया। इस पर परिजनों को शक हुआ और इसी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जैकू को गिरफ्तार कर जब पूछताछ शुरू की तो हकीकत सामने आई तो उसने बताया कि उसने हत्या करने के बाद शव खेत में छिपा दिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी कब्जे में है। पोस्टमार्टम में हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन